Coconut Water vs Sugarcane Juice: गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है, ऐसे में नारियल पानी और गन्ने का रस दोनों ही बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है। पसीने के जरिए निकलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में लोग ठंडे और नेचुरल ड्रिंक्स (Summer Drink) की ओर रुख करते हैं। लेकिन सवाल वही रहता है। गर्मी के मौसम में नारियल पानी या गन्ने का रस दोनों में से कौन है बेहतर? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
नारियल पानी VS गन्ने का रस
नारियल पानी
नारियल पानी हल्का, लो-कैलोरी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर एक समय ड्रिंक है। जो आपको डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। नारियल पानी को नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक माना जाता है। इसमें पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को तुरंत हाइड्रेट करते हैं। ये शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है और वेट लॉस में भी हेल्प करता है।
गन्ने का रस
गन्ने का रस तुरंत ऊर्जा देने वाला प्राकृतिक ड्रिंक है। जिसे आप थकान मिटाने और इंस्टेंट एनर्जी के लिए पी सकते हैं। गन्ने का रस गर्मियों का बेहद लोकप्रिय देसी ड्रिंक है। इसका मीठा स्वाद और ठंडक देने वाला असर इसे खास बनाता है। यदि आप लो फील कर रहे हैं और तुरंत एनर्जी चाहिए तो आपको गन्ने का रस पीना चाहिए। हालांकि गन्ने के रस में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
नारियल पानी या गन्ने का रस कौन है बेहतर?
यदि आप हाइड्रेशन के लिए लो कैलोरी ड्रिंक की तलाश में हैं, तो नारियल पानी बेस्ट है। वहीं यदि आपको इंस्टेंट एनर्जी के लिए टेस्टी ड्रिंक की तलाश है, तो आपको गन्ने के रस का सेवन करना चाहिए। एक लाइन में कहें तो, अगर आप हेल्थ को प्राथमिकता देते हैं, तो नारियल पानी ज्यादा सुरक्षित विकल्प है। वहीं, अगर आपको तुरंत एनर्जी चाहिए और आप एक्टिव हैं, तो गन्ने का रस भी अच्छा विकल्प हो सकता है।
गर्मी में फिट और फ्रेश रहने के लिए नारियल पानी और गन्ने का रस दोनों ही बेहतरीन विकल्प हैं। फर्क सिर्फ आपकी जरूरत और हेल्थ कंडीशन का है। तो अगली बार जब आप धूप में प्यासे हों, तो कूल रहना है या एनर्जी चाहिए ये सोच-समझकर चुनें।
