Coconut Chutney Recipe (नारियल की चटनी कैसे बनाएं रेसिपी इन हिंदी): ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल का खाना खाना पसंद है, जैसे इडली, डोसा, मेदु वड़ा तो थाली में नारियल की स्वादिष्ट सी चटनी न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। ये वाली चटनी केवल स्वाद में बेहतरीन नहीं होती है, बल्कि इसको बनाना भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है। नारियल की चटनी कोकोनट की हल्की मिठास तो मसालों के तीखेपन से मिलकर बनती है। जो किसी भी डिश के स्वाद में इजाफा कर सकती है। वहीं इसको बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। देखें घर पर नारियल की चटनी कैसे बनती है, रेसिपी इन हिंदी।
सामग्री
ताज़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल - १ कप
भुनी हुई चना दाल - 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया - आधा कप (बारीक कटा हुआ)
अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च - 2-3 (स्वादानुसार)
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
जीरा - ½ छोटा चम्मच
तड़के के लिए:
राई - ½ छोटा चम्मच,
सूखी लाल मिर्च - 1 या 2,
करी पत्ता - 5-10 पत्ते
नमक - स्वादानुसार
पानी - चटनी को गाढ़ा या पतला करने के लिए आवश्यकतानुसार
नारियल की चटनी कैसे बनती है -
स्वादिष्ट सी साउथ इंडियन स्टाइल की नारियल चटनी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक ब्लैंडर में कद्दूकस किया हुआ नारियल, भूनी हुई चना दाल, हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, जीरा और नमक मिलाकर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से पीस लेना है। हालांकि ध्यान रखें कि, चटनी ज्यादा पतली न हो जाए, इसलिए आपको पानी धीरे धीरे और कम कम ही मिलाना है। पीसी हुई चटनी को एक कटोरी में निकाल लें और उसके ऊपर स्वाद अनुसार नींबू का रस डाल लें। फिर एक छोटी कड़ाही में तेल गर्म करें उसमें राई और लाल मिर्च के साथ करी पत्ते को चटकने दें और शानदार तड़का तैयार कर चटनी के ऊपर डाल दें। और बस आपकी स्वादिष्ट टेस्टी और देसी स्टाइल की नारियल चटनी बनकर तैयार है।
