Christmas tree decoration ideas (क्रिसमस ट्री डेकोरेशन आइडियाज ): क्रिसमस की धूम और रौनक चारों तरफ जोरो पर है, क्रिसमस के इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं, पार्टी करते हैं तो इसी के साथ लोग अपने घरों की सजावट भी खूब करते हैं। सर्द हवाओं में अगर आप भी क्रिसमस का मजा दुगना करना चाहते हैं। तो क्रिसमस पर बेहतरीन डेकोरेशन करना तो बनता ही है, क्रिसमस पार्टी पर अपने घर को बेहतरीन लुक देने के लिए यहां देखें, बेस्ट क्रिसमस होम डेकोर आईडियाज। क्रिसमस पर घर कैसे सजाएं, क्रिसमस ट्री को डेकोरेट कैसे करते हैं।
Christmas tree decoration ideas tips and tricks how to decorate christmas tree at home
क्रिसमस ट्री कैसे डेकोरेट करते हैं, How to Decorate Christmas tree
क्रिसमस (Christmas) के मौके पर आप अगर बेहतरीन अंदाज से अपना क्रिसमस ट्री डेकोरेट करना चाहते हैं, तो ऐसे गोल गोल लहर के स्टाइल में आप बॉल्स या फूलों की सजावट आसानी से कर सकते हैं, बहुत ही प्यारा लुक आएगा।
अगर आप अपने क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) को और घर के पूरे डेकोर को एक कलर थीम दे देंगे, तो भी बढ़िया लगेगा। आमतौर पर नीला, सफेद, लाल और हरा रंग क्रिसमस पर खूब सुंदर लगता है।
नए स्टाइल का डेकोरेशन (Christmas Tree Decoration) करने के लिए ये वाले आईडियाज भी बढ़िया रहेंगे। आप असली का पेड़ लेने के बजाय लकड़ी के स्टैंड या वॉल हैंगिंग जैसा क्रिसमस ट्री भी ला सकते हैं। इसे आप अपनी पसंद की रंगीन चीजों से सजाएंगे, तो क्रिसमसी वाइब्स बेहतरीन लगेगी।
पेपर की डेकोरेशन आईटम्स भी आपके क्रिसमस ट्री पर बढ़िया लगेगी। आप पेपर से खुद चिड़िया, पत्ती, फूल, सांता की टोपी, घंटी आदि भी लटका सकते हैं।
इस तरह के क्रिसमस ट्री (Christmas Tree ) बहुत ही प्यारा लुक देंगे, एस्थेटिक अंदाज वाले ये क्रिसमस ट्री के नीचे आप गिफ्ट्स सजा सकते हैं। और अच्छी बात ये है कि, ऐसे पेड़ आप खुद भी तैयार कर सकते हैं। और उसे साल भर अलग अलग तरीके से सजा भी सकते हैं। बेशक ही आपको इस क्रिसमस अपना क्रिसमस ट्री ऐसे ही डेकोर के साथ सजाना चाहिए।
