एडवांस क्रिसमस एंड न्यू ईयर विशेस 2023 (Advance Christmas and New Year wishes 2023): हर साल 25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस सेलिब्रेशन के साथ ही न्यू ईयर की धूम भी देखने को मिलती है। लोग नए साल के स्वागत के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं। क्रिसमस के त्योहार पर बच्चों से लेकर बड़ों को सेंटा के सरप्राइज गिफ्ट्स का इंतजार रहता है। क्रिसमस के साथ ही लोग न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुट जाते हैं। इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को सरप्राइज देते हैं और साथ ही बधाई देकर खास दिन को खुशनुमा बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों को क्रिसमस और न्यू ईयर की एडवांस में शुभकामनाएं देना चाहते हैं ये मैसेज, कोट्स, शायरी भेज सकते हैं। यहां देखें क्रिसमस एंड न्यू ईयर एडवांस विशेज मैसेज।
ना कोई फूल भेज रहा हूं,
सिर्फ सच्चे दिल से आपको
क्रिसमस और नए साल की
शुभकामनाएं भेज रहा हूं
एडवांस क्रिसमस एंड न्यू ईयर विशेस 2023 (Advance Christmas and New Year wishes)
खुदा से क्या मांगू तुम्हारे वास्ते,
सदा खुशियां हों तुम्हारे रास्ते
हंसी तुम्हारे चेहरे पर रहे कुछ इस तरह,
खुशबू फूल का साथ निभाए जिस तरह
एडवांस क्रिसमस एंड न्यू ईयर विशेस विशेष 2023 (Advance Christmas and New Year wishes)
हर साल आता है, हर साल जाता है,
इस साल आपको, वो सब मिले,
जो आपका दिल चाहता है
एडवांस क्रिसमस एंड न्यू ईयर विशेस 2023 (Advance Christmas and New Year wishes)
एडवांस क्रिसमस विशेष 2023 (Advance Christmas Wishes 2023)
क्रिसमस का यह प्यारा त्यौहार जीवन में,
लाये खुशियांअपार,
सैंटा क्लॉज आये आपके द्वार,
शुभकामना करें स्वीकार!
मेरी क्रिसमस 2023
ऐसा क्रिसमस बार-बार आए,
क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाए,
सैंटा क्लॉज से हर दिन मिलवाए,
हर दिन आप नए-नए तोहफे पाएं!
Merry Christmas 2023
दिलों में हो सबके लिए प्यार,
आने वाला हर दिन लाए खुशियों का त्यौहार,
इस उम्मीद के साथ आओ भूल के सारे गम,
क्रिसमस को हम सब करें वेलकम
Merry Christmas 2023
आपके दिल में हो शांति, ईश्वर के लिए आस्था,
आपका दिन खुशियों से भरा रहे,
आप और आपके परिवार के बीच बढ़े प्यार,
क्रिसमस का त्यौहार लाए खुशियां अपार।
मेरी क्रिसमस 2023
एडवांस न्यू ईयर विशेस 2024 (Advance New Year Wishes 2024)
कुछ इस तरह से नए साल की शुरुआत हो,
चाहत अपनों की सबके साथ हो,
न फिर गम की कोई बात हो,
क्योंकि नए साल में खुशियों की बरसात हो।
हैपी न्यू ईयर 2024
इस साल आपके घर हो खुशियां और धमाल,
दौलत की ना हो कमी, आप हो जाएं मालामाल,
मुस्कुराते रहें आप हमेशा, ऐसा हो हाल,
आपको बहुत-बहुत मुबारक हो नया साल।
हैपी न्यू ईयर 2024
मायूसी रहे आपसे कोसों दूर,
सफलता और खुशियां मिले भरपूर,
पूरी हो आपकी सारी आशाएं,
आने वाले नए साल की ढेरों शुभकामनाएं।
हैपी न्यू ईयर 2024
