क्रिसमस पार्टी में चांद सी चमकेगी आपकी स्किन, बस 5 दिन के लिए फॉलो करें ये नैचुरल Skin Care Routine

Christmas Natural Glow Guide: क्रिसमस बस 6 दिन दूर है और इसकी तैयारियां हो चुकी हैं। अगर आपको भी किसी क्रिसमस पार्टी में शामिल होना है तो आपको आज से ही यहां दिए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए। ये आपके चेहरे को नैचुरल ग्लो देंगे।

Christmas Natural Glow Guide: आजकल के प्रदुषण, धूल और मिट्टी हर खूबसूरत चेहरे से ग्लो छिन रही है। आमतौर पर इससे लोगों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता और वो अपने काम में व्यस्त रहते हैं, लेकिन जब त्योहार के दिन आते हैं तब टेंशन बढ़ जाती है। अब जैसे की क्रिसमस आ रहा है। इसमें कम ही दिन बचे हैं। तो ऐसे में आपको अभी से स्किन केयर रूटीन फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए। स्किन केयर भी सस्ता और नैचुरल होना चाहिए। ये आपकी किचन से निकल के आया हो, इसके लिए आप कोई कैमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। यहां से आप क्रिसमस स्पेशल स्किन केयर रूटीन जान सकते हैं।

best skin care tips for christmas party 2025

क्रिसमस पार्टी के लिए स्किन केयर टिप्स (pic credit: canva)

कच्चा दूध

रात में सोने से पहले, अपने चेहरे को फेसवॉश से अच्छी तरह धो लें और मुलायम तौलिए से थपथपाकर सुखा लें। इसके बाद, एक कॉटन पैड पर थोड़ा सा कच्चा दूध लेकर उसे हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं। कच्चा दूध एक बेहतरीन क्लींजर की तरह काम करता है।

End of Feed