Chhath Puja Usha Arghya Wishes: अरघ के पानी, आ उगता सुरुज के लाली.. छठ पूजा उषा अर्ध्य विशेस

छठ पूजा का उषा अर्घ्य आस्था, प्रेम और नई उम्मीदों का खूबसूरत प्रतीक है। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालु परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। इस खास मौके पर अपनों को भेजें दिल से लिखी शुभकामनाएं।

Chhath Puja Usha Arghya Wishes, छठ पूजा उषा अर्घ्य की हार्दिक शुभकामनाएं: छठ पूजा की सुबह कुछ अलग ही एहसास लेकर आती है। चारों तरफ हल्की रोशनी, घाटों पर गूंजते छठी मैया के गीत और हाथों में पूजा का सूप लिए श्रद्धालुओं का इंतजार... हर नजारा मन को एक अलग सुकून देता है। जब आसमान में सूरज की पहली लालिमा दिखाई देती है, तो ऐसा लगता है जैसे प्रकृति भी इस पावन पर्व का स्वागत कर रही हो। उषा अर्घ्य छठ पूजा का वह खास पल है, जिसमें व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। आज छठ महापर्व के उषा अर्घ्य पर अपनों को भेजें खास शुभकामनाएं, सुबह सूरज की लाली और ये संदेश हर किसी के जीवन में मंगल करेंगे।

End of Feed