नहाय खाय के लौकी-चावल से खरना की गुड़ वाली खीर तक, इन पकवानों के बिना अधूरा है छठ महापर्व

Chhath Puja 2026: छठ की यही खासियत है कि यहां भोजन भी पूजा का हिस्सा बन जाता है। सामग्री से लेकर पकाने के तरीके तक में शुद्धता का ध्यान रखा जाता है।

Chhath Puja 2026: छठ सिर्फ पूजा, व्रत का त्योहार नहीं है। यह बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और खान-पान से भी गहराई से जुड़ा महापर्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन के अपने नियम हैं और उसी तरह हर दिन से जुड़ा एक खास भोजन भी है। नहाय-खाय की सादी लौकी-चने की दाल से लेकर खरना की गुड़ वाली खीर और छठ के खास ठेकुआ तक, इन पकवानों के बिना इस महापर्व की कल्पना करना मुश्किल है।

Chhath Puja Food

इन देसी पकवानों के बिना अधूरा है छठ महापर्व (AI generated and newsroom verified image)

नहाय-खाय में लौकी और चावल

छठ की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन व्रती स्नान और पूजा के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। आम तौर पर लौकी और चने की दाल की सब्जी बनाई जाती है। इसे लहसुन-प्याज के बिना तैयार किया जाता है। इसमें शुद्ध घी और सेंधा नमक का इस्तेमाल होता है।

End of Feed