घर के खाने को दें रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, बनाएं शेफ संजीव कपूर की स्वीट एंड स्पाइसी मखनी पनीर

इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें हमारे किचन में आसानी से मिल जाती हैं। इसलिए किसी खास मौके का इंतजार किए बिना इसे वीकेंड लंच या फैमिली डिनर में बनाया जा सकता है।

पनीर की सब्जी घर में अक्सर बनती है, लेकिन हर बार एक ही स्वाद से मन भी ऊब जाता है। ऐसे में पनीर की कोई ऐसी रेसिपी ट्राई की जाए, जिसमें मलाईदार ग्रेवी के साथ हल्की मिठास और मसालों की चटपटी गर्मी भी हो, तो साधारण खाना भी खास बन सकता है। शेफ संजीव कपूर की मखनी पनीर ऐसी ही रेसिपी है। टमाटर, मक्खन, मसालों, शहद और क्रीम से तैयार होने वाली यह सब्जी स्वाद में भरपूर है और इसे बनाने में करीब 30 मिनट लगते हैं। दी गई मात्रा से चार लोगों के लिए सब्जी तैयार की जा सकती है।

Paneer Makhani Recipe

संजीव कपूर से जानें पनीर मखनी की आसान रेसिपी

मखनी पनीर के लिए क्या-क्या चाहिए?

इस रेसिपी के लिए 400 ग्राम पनीर को करीब 1 इंच के टुकड़ों में काट लें। ग्रेवी के लिए 500 ग्राम टमाटर, 7-8 लहसुन की कलियां, करीब डेढ़ इंच अदरक और 7 हरी इलायची चाहिए। इसके अलावा आधा जावित्री का फूल, 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा कप मक्खन, स्वादानुसार नमक, डेढ़ चम्मच कसूरी मेथी, 1 बड़ा चम्मच शहद, एक चौथाई कप ताजी क्रीम और 1 छोटा चम्मच गरम मसाला रखें। सजाने के लिए थोड़ी क्रीम और हरा धनिया लिया जा सकता है।

End of Feed