Chef Damu Biography: कौन थे शेफ दामू, 24 घंटे से ज्यादा लगातार बनाया खाना, 617 डिशेज बनाकर रचा था इतिहास

Chef Damu Biography: कौन थे शेफ दामू? जानिए 617 व्यंजन बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले शेफ के बारे में दिलचस्प जानकारी। कैसे पॉपुलर हुए Cooku with Comali से, कब मिला पद्म श्री और उनके सामाजिक योगदान की कहानी।

Chef Damu Biography: तमिलनाडु के मशहूर शेफ डॉ. के. दामोदरन, जिन्हें दुनिया शेफ दामू के नाम से जानती थी, का 25 अक्टूबर 2026 को चेन्नई में निधन हो गया। वह 72 साल के थे। Cooku with Comali शो से घर-घर में लोकप्रिय हुए शेफ दामू ने भारतीय पाक कला को नई पहचान दिलाई। उनके नाम 24 घंटे से ज्यादा लगातार खाना बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज था। साल 2025 में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

chef damu

शेफ दामू का निधन, भारतीय पाक कला को दी इंटरनेशनल पहचान (AI Image)

शेफ दामू की पहचान सिर्फ एक सेलिब्रिटी शेफ की नहीं थी। वह शिक्षक, लेखक और पारंपरिक तमिल खानपान के जानकार भी थे। उन्होंने अपने हुनर को टेलीविजन, किताबों और सामाजिक कार्यों के जरिए लोगों तक पहुंचाया।

End of Feed