चार्ली चैपलीन: दर्द में हंसी बिखेरता ऐसा कलाकार, कब्र से जिसकी लाश तक चुरा ले गए चोर

Charlie Chaplin: चार्ली चैपलिन का असली नाम चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन जूनियर था। उनका जन्म 16 अप्रैल 1889 को हुआ, लेकिन इस बात को कोई रिकॉर्ड नहीं है कि वह कहां जन्मे।

Charlie Chaplin Birth Anniversary: एक ऐसा कलाकार जिसने बिना बोले पूरी दुनिया को हंसाया। पर्दे पर उसे देखते ही रोता हुआ इंसान भी हंस देता। स्टेज पर आता तो पैसों की बारिश होने लगती। लोग थियेटर से हंसते हुए बाहर निकलते। लेकिन उसी कलाकार की असल जिंदगी संघर्ष, विवाद और दर्द से भरी रही। उसकी रियल स्टोरी में गरीबी, शोहरत, प्यार, विवाद और राजनीति सब कुछ शामिल था। जीते जी शोहरत की बुलंदियों को छूने वाला वह कलाकार जब मरा तो कुछ लोग कब्र से उसकी लाश तक चुरा ले गए। इस कलाकार को आज पूरी चार्ली चैपलीन के नाम से जानती है।

Charlie Chaplin Birthday

हैप्पी बर्थडे चार्ली चैपलीन

चार्ली चैपलिन का असली नाम चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन जूनियर था। उनका जन्म 16 अप्रैल 1889 को हुआ, लेकिन इस बात को कोई रिकॉर्ड नहीं है कि वह कहां जन्मे। चार्ली चैपलीन जब तक जिंदा रहे तब तक वह सिनेमा जगत के सबसे प्रतिभाशाली और प्रभावशाली कलाकारों में शुमार रहे। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने से पहले चार्ली ना जाने कितनी ही तकलीफों के तीखे तीर झेल चुके थे।

End of Feed