लाइफस्टाइल

Heatwave Alert India: भारत के इन हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट, जानें भीषण गर्मी का सेहत पर असर और बचाव के टिप्स

Heatwave Alert India: देश में गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए जानते हैं ज्यादा तापमान का सेहत पर असर और फिट रहने के टिप्स

Image

हीटवेव का सेहत पर असर और बचाव के उपाय

Heatwave Alert India: भारत के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी और हीट वेव (Heatwave) का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत, मध्य भारत और देश के पश्चिमी हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है, वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे सेहत के लिए गंभीर खतरा मान रहे हैं। आइए जानते हैं ज्यादा तापमान का हमारी सेहत पर क्या असर (Heatwave Health Effects) होता है और इससे कैसे निजात पाई जा सकती है?

क्या होती है हीटवेव?

आमतौर पर गर्मियों में चलने वाली गर्म हवा को लू कहा जाता है। वहीं हिटवेव तब घोषित की जाती है जब हवा का तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर चला जाता है और यह लंबे समय तक बना रहता है। हीटवे की यह स्थिति शरीर की तापमान नियंत्रित करने की क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करती है। जिससे लोग तेजी से बीमार होने लगते हैं। इससे छोटे बच्चे और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हीटवेव का शरीर पर क्या असर होता है?

  • हीटवेव के कारण डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) हो सकता है। इसमें चक्कर आना, कमजोरी और सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
  • हीटवेव के कारण हीट स्ट्रोक हो जाता है, यह सबसे खतरनाक स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान 40°C से ऊपर पहुंच सकता है।
  • हीटवेव के कारण लो ब्लड प्रेशर और बेहोशी जैसे मामले भी सामने आते हैं।
  • इसके अलावा त्वचा और आंखों पर भी हीटवेव का असर देखने को मिलता है। इससे सनबर्न, जलन और आंखों में सूखापन आम हो जाता है।

हीटवेव से बचाव कैसे करें?

गर्मी के दौरान हीटवेव से बचाव करना जरूर है, जिसके लिए आप कुछ आसान लेकिन प्रभावी उपाय फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए।
  • धूप से बचाव के लिए दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें।
  • गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के लिए कॉटन के कपड़े पहनें।
  • डाइट में नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी जैसे ड्रिंक्स को जरूर शामिल करें।
  • धूप में निकलने से पहले अपने सिर को छाता, टोपी या गमछे से जरूर कवर करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article