Pablo Picasso Quotes, Inspirational Quotes: पाब्लो पिकासो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह 20वीं सदी के सबसे महान और प्रभावशाली कलाकारों में से एक थे। चित्रकारी की दुनिया में पिकासो का नाम सबसे चमकदार तारे के तौर पर हमेशा के लिए दर्ज है। पिकासो का मानना था कि कला केवल सुंदरता दिखाने के लिए नहीं, बल्कि सच्चाई को उजागर करने का माध्यम है। उन्होंने अपने जीवन में हजारों कालजयी पेंटिंग्स बनाई और हर दौर में अपनी शैली को बदला, जो उनकी रचनात्मकता को दिखाता है।
Read Also: Self Motivational Shayari in Hindi
Read Also: Javed Akhtar Motivational Quotes in Hindi
8 अप्रैल 1973 को पिकासो का निधन हो गया, लेकिन उनकी कला और विचार आज भी कलाकारों और कला प्रेमियों को प्रेरित करते हैं। पाब्लो पिकासो ने दुनिया को यह सिखाया कि कल्पना और सृजनशीलता की कोई सीमा नहीं होती। आज पाब्लो पिकासो की पुण्य तिथि पर पढ़ते हैं उनके कुछ प्रेरक विचार:

पाब्लो पिकासो के प्रेरक विचार (Photo: Pablo Picasso Website)
Pablo Picasso Motivational Quotes in Hindi
1. हर बच्चा कलाकार पैदा होता है। समस्या यह है कि बड़ा होने पर हम कलाकार बने रहना कैसे भूल जाते हैं।"
2. सब कुछ जो तुम कल्पना कर सकते हो, वास्तविक है।
3. कलाकार वह है जो समझता है कि दुनिया जैसी दिखती है, वैसी है ही नहीं।
Pablo Picasso Quotes about life
4. दूसरों ने देखा कि क्या है और पूछा क्यों, मैंने देखा कि क्या हो सकता है और पूछा क्यों नहीं।
5. प्रेरणा मौजूद है, लेकिन इसे काम पर लगाना पड़ता है।
6. कला वह झूठ है जो हमें सच्चाई समझने में मदद करता है।
Pablo Picasso Quotes about art
7. जो तुम कर सकते हो, या सोच सकते हो कि कर सकते हो, शुरू कर दो। साहस में प्रतिभा, शक्ति और जादू छिपा होता है।
8. रंग मुझे उतना प्रभावित करते हैं जितना आकृतियां नहीं।
9. कलाकार का काम यह नहीं है कि वह सुंदर चित्र बनाए, बल्कि यह है कि वह दुनिया को नई आंखों से देखना सिखाए।
10. केवल वही काम कल पर टालो, जिसे अधूरा छोड़कर मरने के लिए तैयार हो।
famous Picasso Quote
11. हर कार्य जो तुम प्यार से करते हो, वह कला है।
12. सच्ची कला वह है जो दिल से निकले।
13. जब मैं पेंटिंग करता हूं, तो मुझे लगता है जैसे मैं दुनिया को फिर से बना रहा हूं।
14. कलाकार बनना आसान है, लेकिन कलाकार बने रहना बहुत मुश्किल है।
Pablo Picasso Quotes about Creativity
15. मैं हमेशा वही करता हूं जो मैं नहीं कर सकता, ताकि मैं सीख सकूं कि उसे कैसे करना है।
16. नियमों को एक प्रोफेशनल की तरह सीखो, ताकि उन्हें एक कलाकार की तरह तोड़ सको।
17. जीवन का अर्थ है अपनी प्रतिभा को पहचानना, और जीवन का उद्देश्य है उसे दुनिया को देना।
उम्मीद करते हैं कि पाब्लो पिकासो की ये बातें आपको जरूर मोटिवेट करेंगी। अगर आपको पिकासो के ये मोटिवेशनल कोट्स पसंद आए हों तो आप इन्हें अपने करीबियों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
