Kanjak Prasad Recipe: घर में आई कंजकों के लिए बनाएं सूजी का हलवा और काला चना, जानें भंडारा स्टाइल हलवा-चना प्रसाद की रेसिपी

Kanjak Prasad Recipe (हलवा और चना की रेसिपी): नवरात्रि के दौरान अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। कन्या पूजन के बाद कंजकों को हलवा, चना और पूरी का प्रसाद दिया जाता है। यहां हम आपको पारंपरिक और स्वादिष्ट हलवा और चना बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं।

Kanjak Prasad Recipe: चैत्र नवरात्रि के दिन चल रहे हैं। इस साल 5 और 6 अप्रैल को कन्या पूजन किया जाएगा। इस दिन छोटी बच्चियां कंजक के रूप में व्रती के घर आती हैं। कंजकों के पैर धोकर, उन्हें आलता लगाया जाता है और माता रानी के रूप में उनकी पूजा की जाती है। इसके बाद कंजकों को हलवा-चना और पूरी का प्रसाद दिया जाता है। कहते हैं कंजकों को प्रसाद खिलाने से घर के दुख-दर्द और दरिद्रता समाप्त होती है। अगर आप भी इस साल कन्या पूजन करने वाली हैं और प्रसाद की रेसिपी ढूंढ रही हैं तो आपको यहां से मदद मिलेगी। यहां कन्या पूजन के प्रसाद में लगने वाले हलवे और चने की पूरी रेसिपी मौजूद है।

kanjak prasad recipes in hindi

Halwa Chana Recipe For Ashtami Kanya Pujan Prasad-

1.सूजी का हलवा

सामग्री-

- 1 कप सूजी

- 1/2 कप घी

- 3/4 कप चीनी

- 2 कप पानी

- 1/2 कप दूध

- 4-5 इलायची (पिसी हुई)

- 8-10 बादाम और काजू (कटा हुआ)

End of Feed