Chacha Bhatija Jokes In Hindi: यूं तो हर रिश्ता अपने आप में अलग होता है, लेकिन चाचा-भतीजे (Chacha Bhatija) का रिश्ता काफी मजेदार होता है। दोनों एक दूसरे से काफी ज्यादा मजाक करते हैं और एक-दूसरे की जमकर टांग खींचते हैं। अगर आप जिदंगी में खुश रहना चाहते हैं तो आपको जोक्स जरूर पढ़ने चाहिए। दरअसल जोक्स को पढ़ने के बाद आप जरूर हंसते हैं और जिससे आप हमेशा हेल्दी भी रहते हैं। ऐसे में आज हम चाचा-भतीजे के कुछ जोक्स नीचे शेयर कर रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आप लोटपोट होने के साथ ही आपका पेट भी दर्द करने लगेगा।
Chacha Bhatija Jokes In Hindi
चाचा-भतीजा जोक्स
चाचा - बेटा क्या करते हो?
भतीजा - नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं।
चाचा - सोशल वर्कर हो?
भतीजा - नहीं चाचा जी, फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं।
चाचा - बेटा क्या कंप्यूटर पर खिट-फिट कर रहे हो।
भतीजा - चाचा जी मैं गूगल पर सर्च कर रहा हूं यह दुनिया की हर चीज ढूंढ कर लोड कर देता है।
चाचा - अच्छा! तो बेटा मेरी भैस खो गयी है उसे जल्दी से ढूंढ़ कर ट्रक में लोड कर दो!
भतीजा - चाचा जी,आपने मेरे जन्मदिन पर एक नन्हा सा खिलौना दिया था,उसके लिए धन्यवाद!
चाचा - बेटे इसमे धन्यवाद की क्या बात है?
भतीजा - मेरी भी यही राय है,लेकिन मम्मी ने कहा है फिर भी धन्यवाद तो देना चाहिए।
भतीजा : चाचा 200 रुपए दे दो,
चाचा : पहले बता 200 में कितने ज़ीरो होते हैं,
भतीजा : 2 जीरो होते हैं,
चाचा : गलत जवाब 4 जीरो होते हैं,
भतीजा परेशान की कहीं चाचा पागल तो नहीं हो गए,
भतीजा : कैसे चाचा,
चाचा : चाचा ने तुरंत मोबाइल निकाला और टाइप किया 00200,
भतीजा बेहोश
एक बार चाचा और भतीजा बारात गए थे,
चाचा : तुझे इतनी मार क्यों पड़ी?
भतीजा : बारात में गलत बोल गया !
चाचा : क्या?
भतीजा : वारी बरसी खटन ग्यासी,
खटके ले आंदा तार।
भांगड़ा तभी सजेगा,
जब नाचे कुड़ी का यार!
चाचा : फिर तो मार पड़नी ही थी!
भतीजा : मुझे तो सिर्फ मार ही पड़ी,
जो बंदा नाचा उसकी तो परसों 13वीं है!
भतीजा -सोच रहा हूं कि अमेरिका घूम आऊं। चाचा जी, कितने पैसे लगेंगे?
चाचा - कुछ भी नहीं।
भतीजा-चाचा जी, वो कैसे?
चाचा- सोचने के पैसे नहीं लगते यार।
