Central Excise Day 2023: क्यों मनाया जाता है केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस, जानें इस दिन का महत्व व इतिहास

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Feb 24, 2023, 06:59 AM IST

Central Excise Day 2023, Theme, Quotes, Poster, Importance, History: प्रत्येक वर्ष 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क से जागरूक करवाना है। इस दिन बोर्ड के द्वारा सेमिनार, कार्यशालाएं, सांस्कृति कार्यक्रम प्रतियोगिताएं और पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 24 फरवरी को मनाया जाता है केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस।
  • इस दिन बोर्ड कि ओर से सेमिनार व सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं आयोजित।
  • आज ही के दिन 1944 में केंद्रीय उत्पाद शुल्क को बनाया गया था।

Central Excise Day 2023, Theme, Quotes, Poster, Importance, History: देश के औद्योगिक विकास में केंद्रीय उत्पाद शुल्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस विभाग ने केंद्रीय कर का भुगतान आसान करने के लिए कर प्रणाली में सुधार किया और तकनीकों को प्रोत्साहित किया। केंद्रीय उत्पाद और कस्टम बोर्ड ऑफ इंडिया के योगदान को सम्मान करने के लिए, हर साल 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया (Central Excise Day) जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड के महत्व से रूबरू करवाना है तथा इसके प्रति (Central Excise Day 2023) जागरूक करना है। इस दिन बोर्ड की ओर से कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें सेमिनार कार्यशालाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और पुरस्कार समारोह शामिल हैं।

Central Excise Day 2023

Central Excise Day 2023: क्यों मनाया जाता है केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस

इसके अलावा संस्थान के अधिकारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत को सम्मानित करने के लिए भी यह दिन मनाया (Central Excise Day 2023 Theme) जाता है। बता दें आज ही के दिन साल 1944 में केंद्रीय उत्पाद शुल्क को कानून में शामिल किया गया था। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और कस्टम बोर्ड के पास देश में कस्टम, जीएसटी, केंद्रीय एक्साइज, सर्विस टैक्स और नारकोटिक्स के प्रसाशन की जिम्मेदारी (Central Excise Day Quotes) होती है। यह एक अप्रत्यक्ष कर है, जो कारखानों में निर्मित उत्पादों पर लगाया जाता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं क्या है केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस और क्या है इस दिन का महत्व व इतिहास।

End of Feed