गर्मी में क्यों बढ़ जाती है मुंह के छालों की समस्या, एक्सपर्ट्स से जानें वजह और बचाव के असरदार उपाय

गर्मी में अक्सर छालों की समस्या हो जाती है, जिसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको इसके कारण और बचाव के कुछ असरदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

Mouth Ulcers: गर्मी का मौसम अपने साथ तेज धूप, पसीना, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी कई परेशानियां लेकर आता है। इन्हीं समस्याओं में एक मुंह के छाले भी हैं, जो इन दिनों में देखने को मिलते हैं। मुंह के छाले देखने में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन इनका दर्द खाना-पीना और बोलना तक मुश्किल कर देता है। कई लोगों को गर्मी बढ़ते ही बार-बार छालों की शिकायत होने लगती है। इसके अलावा मसालेदार खाना खाते समय जलन, पानी पीते समय दर्द और जीभ या होंठ के अंदर सफेद घाव जैसी स्थिति जीवन को असहज बना देती है।

Mouth Ulcers

गर्मी में मुंह के छालों के कारण और इलाज

आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों ही मानते हैं कि गर्मियों में शरीर में बढ़ी हुई गर्मी, पानी की कमी और खानपान की गड़बड़ी मुंह के छालों का प्रमुख कारण बन सकती है। हालांकि अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू उपाय और सही लाइफस्टाइल को अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। गर्मियों में क्यों बढ़ जाती है मुंह के छालों (Summer Mouth Ulcers) की समस्या इस सवाल को लेकर हमने बात की शारदा हॉस्पिटल, के आंतरिक चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ सलाहकार, डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से।

End of Feed