लाइफस्टाइल

क्या आम खाने से पेट में गैस बनती है, हर साल आम खाते हैं, फिर भी 90% लोग नहीं जानते ये बात

Does Mango Cause Gas: बहुत से लोगों के साथ अक्सर हम देखते हैं कि जब वे आम खाते हैं, तो उन्हें कुछ समय बाद पेट में गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में लोग अक्सर पूछते हैं कि क्या आम खाने के बाद गैस क्यों बनती है? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Image

आम खाने से गैस बनती है या नहीं, 90% लोग नहीं जानते

Does Mango Cause Gas: गर्मी का मौसम और आम का रिश्ता बिल्कुल खास होता है। जैसे ही बाजार में आम दिखने लगते हैं, लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। कोई आम काटकर खाता है तो कोई मैंगो शेक बनाकर पीता है। लेकिन कई लोगों की एक शिकायत भी होती है। वे कहते हैं कि आम खाने के बाद पेट भारी लगने लगता है या गैस बनने लगती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में आम गैस (aam khane se gas) बनाता है?

अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो इसका जवाब जानना जरूरी है। दरअसल, हर बार पेट की परेशानी के लिए आम को दोष देना सही नहीं होता। कई बार इसके पीछे हमारी खाने की आदतें और आम खाने का तरीका जिम्मेदार होता है। आइए जानते हैं..

क्या सच में आम खाने से गैस बनती है

आम अपने आप में ऐसा फल नहीं है जिसे हर किसी के लिए गैस बनाने वाला माना जाए। ज्यादातर लोग बिना किसी परेशानी के आम खा सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों का पेट थोड़ा संवेदनशील होता है। ऐसे लोगों को आम खाने के बाद पेट फूलने या गैस की शिकायत हो सकती है।

ज्यादा आम खाना पड़ सकता है भारी

आम इतना स्वादिष्ट होता है कि कई बार लोग एक-दो की जगह तीन-चार आम खा जाते हैं। यहीं से परेशानी शुरू हो सकती है। जब जरूरत से ज्यादा आम खाया जाता है तो पेट को उसे पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसका असर गैस, भारीपन या पेट में बेचैनी के रूप में दिख सकता है।

आम के साथ खाई चीजें भी हैं जिम्मेदार

कई बार लोग आम खाने के बाद तुरंत ठंडा पेय, मिठाई या तला-भुना खाना भी खा लेते हैं। ऐसे में पाचन गड़बड़ा सकता है। फिर गैस बनने पर पूरा दोष आम को दे दिया जाता है, जबकि असली वजह खाने का गलत मेल भी हो सकता है।

ये लोग रहें थोड़ा सावधान

अगर आपको पहले से ही पेट में गैस, अपच या बार-बार पेट फूलने की समस्या रहती है, तो आम खाते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। कम मात्रा में खाएं और देखें कि आपका शरीर उसे कैसे पचा रहा है।

आम खाने का सही तरीका क्या है

आम का पूरा मजा लेना है तो उसे संतुलित मात्रा में खाएं। एक बार में बहुत ज्यादा आम खाने से बचें। साथ ही दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें। इससे पाचन बेहतर रहता है और पेट भी हल्का महसूस होता है।

आम खाने से हर किसी के पेट में गैस बने, यह बात पूरी तरह सही नहीं है। ज्यादातर मामलों में समस्या तब होती है जब आम जरूरत से ज्यादा खाया जाए या पाचन पहले से कमजोर हो। इसलिए आम से डरने की जरूरत नहीं है। बस इसे समझदारी से खाएं और गर्मियों के इस स्वादिष्ट फल का आनंद लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article