लाइफस्टाइल

सांभर में तड़का कैसे लगाएं, सांभर में किस चीज का तड़का लगाएं, घर पर ऐसे बनाएं होटल जैसा सांभर

सांभर का असली स्वाद उसकी दाल या सब्जियों में नहीं, बल्कि उसके तड़के में छिपा होता है। आखिर कौन-सी सामग्री सांभर को उसकी खास खुशबू और स्वाद देती है? जानिए ट्रेडिशनल सांभर में किस चीज का तड़का लगाते हैं।

Image

Sambhar me kis cheez ka tadka lgta hai

साउथ इंडियन खाने की बात हो और सांभर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। दाल, सब्जियों और मसालों से तैयार होने वाला यह साउथ इंडियन फ्लेवर वाला सूप, अपने खट्टे-तीखे स्वाद के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सांभर की वह खास खुशबू और लाजवाब स्वाद आखिर आता कहां से है? इसका जवाब उसके तड़के में छिपा है।

सांभर का तड़का पूरी डिश का स्वाद बदलकर रख देता है। सही तड़का साधारण सांभर को भी बेहद स्वादिष्ट बना सकता है। पारंपरिक तरीके से बनाए गए सांभर में कुछ खास मसालों और सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, जो उसे एक अलग पहचान देते हैं। यही कारण है कि हर घर और हर रसोई में सांभर का तड़का थोड़ा अलग होते हुए भी उसकी खुशबू और स्वाद को बरकरार रखता है। अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट साउथ इंडियन स्टाइल ऑथेन्टिक सांभर बनाना चाहते हैं, तो ये वाला तड़का रेसिपी सीख लें।

सांभर के तड़के की सबसे जरूरी सामग्री

सांभर का पारंपरिक तड़का आमतौर पर सरसों के दानों से शुरू होता है। गर्म तेल में जब सरसों चटकती है, तब उसकी खुशबू पूरी डिश में फैल जाती है। जिससे सांभर को एक खास स्वाद मिलता है। सरसों के दाने के बाद करी पत्ते डाले जाते हैं। करी पत्ता दक्षिण भारतीय भोजन की पहचान माना जाता है और सांभर के तड़के में काफी महत्वपूर्ण होता है। इसकी ताजी सुगंध सांभर को और अधिक स्वादिष्ट बनाती है।

सूखी लाल मिर्च बढ़ाती है स्वाद

सांभर के तड़के में सूखी लाल मिर्च का इस्तेमाल भी खूब किया जाता है। यह केवल तीखापन ही नहीं देती, बल्कि तड़के को बढ़िया रंग और खुशबू भी देती है। तेल में हल्का भुनने के बाद इसका स्वाद और निखर जाता है।

Sambhar Me tadka

Sambhar Me tadka

हींग का तड़का

हींग भले ही कम मात्रा में डाली जाती हो, लेकिन इसका असर काफी बड़ा होता है। चुटकीभर हींग सांभर की खुशबू को बढ़ाने के साथ-साथ पाचन में भी मदद करती है। यही वजह है कि सांभर की ट्रेडिशनल रेसिपी में इसे जरूर शामिल किया जाता है।

तेल या घी

कुछ लोग सांभर का तड़का तेल में लगाते हैं, जबकि कई घरों में घी का इस्तेमाल किया जाता है। घी से तड़का लगाने पर सांभर का स्वाद बढ़ जाता है। वहीं तिल का तेल भी साउथ इंडिया में काफी यूज होता है। अगली बार आप भी सांभर बनाएं तो तड़के का खास ख्याल रखें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article