कभी आधा लाहौर था कर्जदार, फिर सब हो गया खत्म; जानिए कौन थे बुलाकी शाह जिसके नाम से सहम जाते थे सब

लाहौर के पुराने इलाके में गुमटी बाजार है। इसी इलाके में बुलाकी शाह की एक भव्य इमारत हुआ करती थी। इसके बाहर कभी अंग्रेजी में लिखा रहता था - बुलाकी मल एंड सन बैंकर्स, लाहौर।

अजगर वजाहत ने एक बड़ी कमाल की बात कही थी- जिन्ने लाहौर नई वेख्या, ओ जाम्या ए नई। मतलब कि जिसने लाहौर नई देखा समझ लो वो पैदा ही नहीं हुआ। वाकई में लाहौर अपने अंदर ना जाने कितनी ही संस्कृतियां और किस्से कहानियां समेटे हुए है। लाहौर की गलियों से निकले कई किस्से आज भी लोगों को हैरान करने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक किस्सा है उस शख्स का जिसके बारे में कहा जाता था कि आधा लाहौर उसका कर्जदार था।

Bulaki Shah (1)

कहानी पुराने लाहौर के सबसे बड़े साहूकार की (Symbolic Image: AI Generated)

जी हां पुराने लाहौर की गलियों में एक ऐसा नाम था, जिसे सुनकर बड़े-बड़े जमींदार भी संभलकर बात करते थे। नाम था बुलाकी शाह। वैसे तो उनका असली नाम बुलाकी मल था लेकिन लोगों के बीच वह बुलाकी शाह के नाम से ही जाने जाते थे। वे ब्याज पर पैसा देते थे और अपने समय में लाहौर के सबसे बड़े साहूकारों में गिने जाते थे। कहा जाता है कि उनके बहीखातों में अंग्रेजों से लेकर शहर के बड़े जमींदारोंऔर आम परिवारों तक के नाम दर्ज थे।

End of Feed