Lauki Face Pack: लौकी फेस पैक के इस्तेमाल से पाएं दाग-धब्बों से छुटकारा, सुंदरता भी बढ़ा देगी लौकी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 20, 2023, 08:35 PM IST

लौकी जितना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है उतना ही ये स्किन के लिए फायदेमंद है। लौकी फेस पैक का इस्तेमाल कर आप स्किन को बेदाग बना सकती हैं।

Lauki Face Pack: खूबसूरत और दमकती त्वचा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए पार्लर में काफी पैसे भी खर्च करती हैं। हालांकि कोई खासा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नु्स्खे का इस्तेमाल कर निखरी त्वचा पा लेती हैं। भारतीय किचन में आपको कई ऐसी चीजें मिल जाएंगी जिसका इस्तेमाल कर आप स्किन को बेदाग बना सकती हैं। इसी में से एक है लौकी। लौकी जितना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है उतना ही ये स्किन के लिए फायदेमंद है। लौकी फेस पैक का इस्तेमाल कर आप स्किन को बेदाग बना सकती हैं। प्राकृतिक ग्लो और एंटी-एजिंग की समस्या से निजात पाने के लिए लौकी फेस पैक का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको लौकी फेस पैक बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको फेस पैक लगाने के तरीके के बारे में भी बताएंगे।

Untitled design

लौकी का फेस मास्क (Source:istock)

Lauki Face Pack लौकी का फेस मास्क

लौकी का फेस मास्क (Face Mask) बनाने के लिए आपको लौकी की जरूरत होगी। इसके अलावा एक चौथाई चम्मच शहद, एक चौथाई चम्मच हल्दी और आधा चम्मच एलोवेरा के साथ-साथ गुलाब जल की भी जरूरत होगी। इसका फेस पैक बनाने के लिए लौकी को कद्दूकस कर लें या फिर इसे इसे पीस लें। इसके बाद इसमें शहद और हल्दी मिला मिलाएं। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और गुलाबजल मिलाकर एक फेस पैक तैयार कर लें। फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। चेहरे को साफ करने के बाद लौकी के फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।

जब ये फेस पैक सूख जाए तो पानी से चेहरे धो लें। उंगलियों से हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे पूरे चेहरे पर मलें। इससे चेहरा एक्सफोलिएट होगा। इस फेस पैक को आप हफ्ते में 1 से 2 बार लगा सकती हैं। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकेगा। एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर यह फेस पैक चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है। यह स्किन को ठंडक और ताजगी देने का काम भी करता है।

End of Feed