Met Gala 2025: फैशन के महायुद्ध में किसने मारी बाजी, कांटे की टक्कर देती दिखीं कियारा-प्रियंका, देखें मेट गाला 2025 में किसने क्या पहना

Met Gala 2025 (बॉलीवुड सेलेब्स मेट गाला 2025): मेट गाला 2025 में बॉलीवुड के टॉप सितारों का जलवा देखने लायक रहा है। कियारा आडवाणी से लेकर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा तक के हुस्न का हर कोई दीवाना हो गया है। वहीं शाहरुख तो दिलजीत भी ग्लैम गेम में जरा पीछे नहीं थे। देखें मेट गाला 2025 में बॉलीवुड वालों ने क्या पहना।

Met Gala 2025 (बॉलीवुड सेलेब्स मेट गाला 2025): फैशन जगत के महायुद्ध मेट गाला से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। मेट गाला 2025 में भारत का नाम बुलंद करने पहुंचे कई बॉलीवुड सेलेब्स के लुक्स वायरल हो रहे हैं। बीती शाम न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला रेड कार्पेट पर मम्मी टू बी कियारा से लेकर प्रियंका तक ने हुस्न का जलवा बिखेरा.. वहीं रॉयल ग्लैम लुक फ्लॉन्ट करने में शाहरुख तो डेब्यू किंग दिलजीत भी कम नहीं लगे। यहां देखें मेट गाला 2025 के लिए किसने क्या पहना था, और फैशन की इस लड़ाई में कौन जीता।

मेट गाला 2025

मेट गाला 2025, Who Wore What For Met Gala 2025

मेट गाला के लिए न्यू यॉर्क के मेट्रोपॉलिटम म्यूजियम ऑफ आर्ट्स पहुंचे बॉलीवुड के पंजाबी बॉय दिलजीत दोसांझ का रॉयल स्वैग अलग ही था। दिलजीत ने अपने मेट गाला डेब्यू के लिए डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किया हुआ कुर्ता और चूड़ीदार पहना था। गोल्डन और ऑफ वाइट शेड के शानदार कॉम्बिनेशन वाले ये रॉयल लुक में दिलजीत ने वाकई सबका दिल जीत लिया। पगड़ी, केप के साथ रॉयल एमरल्ड ज्वेलरी और तलवार के साथ दिलजीत का लुक सुपरहिट रहा।

End of Feed