Khesari Lal Fitness Secret: खेसारी लाल यादव ने ऐसे बनाई दमदार बॉडी, आप भी जानें भोजपुरी एक्टर का फिटनेस सीक्रेट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 18, 2023, 01:04 PM IST

Khesari Lal Yadav Fitness Secret: खेसारी लाल यादव ने मेहनत के बल पर फौलादी बॉडी बनाई है और फैंस उनकी इस बॉडी का राज जानना चाहते हैं। वह जिम में धांसू एक्सरसाइज करते हैं और ‘NO PAIN NO GAIN’ रूल को फॉलो करते हैं।

Khesari Lal Yadav Fitness Secret: भोजपुरी सिनेमा हमेशा से ही काफी पॉपुलर सिनेमा रहा है। पहले भोजपुरी सिनेमा पर अश्लीलता का ठप्पा लगा था लेकिन आजकल चलन बदला है और जिसके बाद भोजपुरी में भी कई शानदार फिल्में बनने लगी हैं। भोजपुरी सिनेमा को घर घर तक पहुंचाने में कई सितारों का अहम योगदान है। इन सितारों में खेसारी लाल यादव का नाम टॉप पर है। खेसारी लाल यादव कमाल के एक्टर और सिंगर है। भोजपुरी की हर तीसरी फिल्म में खेसारी लाल यादव ही हीरो होते हैं।

Khesari Lal Fitness Secret: खेसारी लाल यादव ने ऐसे बनाई दमदार बॉडी, आप भी जानें भोजपुरी एक्टर का फिटनेस सीक्रेट

भोजपुरी और खेसारी एक दूसरे के पूरक हैं। वह भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे और दौलतमंद कलाकार हैं। खेसारी लाल यादव बॉलीवुड एक्टर्स की तरह रहते हैं और उनका लाइफस्टाइल भी बॉलीवुड सितारों के जैसा है। लोकप्रिय बने रहने में उनके लुक्स का भी काफी रोल है। वह खुद पर काफी काम करते हैं और यही वजह है कि उन पर उम्र का प्रभाव नजर नहीं आता है। खेसारी लाल यादव फिटनेस के मामले में भी बाकी कलाकारों को टक्कर देते हैं।

End of Feed