महिलाओं के लिए रामबाण है ये योगासन, तन और मन दोनों को रखता है स्वस्थ

Best Yoga Poses For Women Health : महिलाओं की सेहत के लिए कई तरह के आसन करने की सलाह दी जाती है। जिसमें एक बद्ध कोणासन भी है। इसे आम जनमानस में बटरफ्लाई पोज के नाम से जाना जाता है। आज हम आपको बद्ध कोणासन करने से महिलाओं को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

भारतीय योग पद्धति के पास कई समस्याओं का इलाज है। योगासन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित करने का एक प्रभावी और सरल माध्यम है। ऐसा ही एक आसन है बद्ध कोणासन, जो न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी देने में सक्षम है। बद्ध कोणासन, जिसे तितली आसन या बटरफ्लाई पोज भी कहते हैं, जिसमें दोनों पैरों के तलवों को आपस में जोड़कर बैठा जाता है। यह आसन जांघों और घुटनों को खोलने में मदद करता है और वहां से संबंधित समस्याओं को खत्म करने में कारगर है।

butterfly pose benefits

बेहतर ब्लड प्रेशर

बद्ध कोणासन के नियमित अभ्यास से शारीरिक लचीलापन, मानसिक शांति और आंतरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। यह आसन आजकल की जीवनशैली के हिसाब से और भी कारगर है। यह तनाव और शारीरिक समस्याओं से निपटने का प्रभावी और सरल तरीका है। इसके अलावा, यह आसन रक्त संचार को बेहतर बनाता है और शरीर में ऊर्जा का संचार करता है।

End of Feed