Places to visit near Nagpur: वीकेंड में नागपुर के आसपास ये हैं घूमने की बढ़िया और सुंदर जगहें, जानें पूरी डिटेल

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 21, 2022, 11:16 AM IST

Places to visit near Nagpur: अगर आप नागुपर (Nagpur) में रहते हैं तो यहां भी आसपास में घूमने की कई जगहे हैं, जहां अपने परिवार, करीबियों, रिश्तेदारों या फिर दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। नागपुर को खासतौर से ऑरेंज सिटी (Orange City) के रूप में जाना जाता है।

Best Places to visit near Nagpur: हफ्तेभर काम करने के बाद हर कोई वीकेंड (Weekend) में घूमने का प्लान करता ही है। अगर आप नागुपर (Nagpur) में रहते हैं तो यहां भी आसपास में घूमने की कई जगहे हैं, जहां अपने परिवार, करीबियों, रिश्तेदारों या फिर दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। नागपुर को खासतौर से ऑरेंज सिटी (Orange City) के रूप में जाना जाता है। नागपुर के पड़ोसी जिले और कस्बे इतिहास और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हैं। ऐसे में आज हम आपको नागपुर के आसपास घूमने की कई जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं,जहां आप वीकेंड में मूड फ्रेश और रिलेक्स होने के लिए जा सकते हैं।

Places to visit near Nagpur

Places to visit near Nagpur

वाकी वुड्स (Waki Woods)

अपने हरे-भरे और शांत वातावरण के लिए फेमस वाकी वुड्स अपने करीबियों और रिश्तेदारों के साथ घूमने के लिए बढ़िया जगह है। वाकी वुड्स पूरे साल सदाबहार रहता है। यहां आप तीरंदाजी, ट्रेकिंग, कैंपिंग, नाव की सवारी, घुड़सवारी कर सकते हैं। ये 100 किलोमीटर के दायरे में नागपुर के पास घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। नागपुर से वाकी वुड्स की दूरी महज 30 किलोमीटर है। यहां घूमने के लिए बढ़िया समय अक्टूबर से मार्च के बीच है।

End of Feed