Places to visit near Jammu: अनंतनाग से लेकर कटरा तक, जम्मू के आसपास घूमने की ये हैं सुंदर जगह

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 17, 2023, 01:03 PM IST

Best Places to visit near Jammu: जम्मू में यूं तो घूमने के लिए काफी सारी सुंदर और बढ़िया जगहें हैं, लेकिन इसके आसपास 50 किलोमीटर से लेकर 200-250 किलोमीटर की रेंज में काफी ऐसी सुंदर जगहें हैं, जहां आप आसानी से घूमने जा सकते हैं।

Best Places to visit near Jammu: हर साल दुनियाभर से लाखों पर्यटक जम्मू (Jammu) घूमने आते हैं। जम्मू में यूं तो घूमने के लिए काफी सारी सुंदर और बढ़िया जगहें हैं, लेकिन इसके आसपास 50 किलोमीटर से लेकर 200-250 किलोमीटर की रेंज में काफी ऐसी सुंदर जगहें हैं, जहां आप आसानी से घूमने जा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको जम्मू के आसपास घूमने की कुछ बढ़िया जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप जम्मू आने पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

Places to visit near Jammu

Places to visit near Jammu

अनंतनाग (Anantnag)

अनंतनाग जम्मू के सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। अनंतनाग चारों ओर अपने सुंदर दृश्यों और तेज धारा के लिए प्रसिद्ध है। अनंतनाग को कश्मीर घाटी की वित्तीय और वाणिज्यिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। हर साल लाखों टूरिस्ट इस खूबसूरत शहर की यात्रा करते हैं। जम्मू से अनंतनाग की दूरी 213 किलोमीटर है।

End of Feed