Best Places to visit near Dehradun: अगर आप वीकेंड (Weekend) या फिर नए साल (New Year 2023) के मौके पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) घूमने आ सकते हैं। दरअसल देहरादून घूमने के साथ ही आप उसके आसपास भी कई सारी सुंदर जगहें घूम सकते हैं। देहरादून के आसपास घूमने वाली जगहों में ऋषिकेश, फन वैली, टपकेश्वर मंदिर, चकराता, धनौल्टी, हरिद्वार, राजाजी नेशनल पार्क, मसूरी समेत कई जगहें हैं। ऐसे में आज हमको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप देहरादून आकर जा सकते हैं।
Places to visit near Dehradun
मसूरी (Mussoorie)
देहरादून के पास घूमने वाली जगहों में सबसे पास मसूरी है। मसूरी देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में गिना जाता है। हनीमून और घूमने के लिए ये एक बढ़िया जगह है। मसूरी शहर से आकर्षक दून घाटी दिखाई देती है और ये ट्रेकिंग और साहसिक खेलों के लिए एक आदर्श स्थान है। मसूरी घूमने के लिए बढ़िया मौसम अप्रैल महीने से अक्टूबर के बीच है। देहरादून से मसूरी की दूरी 35 किलोमीटर है।
ऋषिकेश (Rishikesh)
देहरादून के पास घूमने वाली जगहों में ऋषिकेश भी है। हिमालय की तलहटी में बसा ऋषिकेश लोकप्रिय रूप से "ऋषियों के स्थान" के रूप में जाना जाता है। ऋषिकेश गढ़वाल क्षेत्र का प्रवेश द्वार होने के साथ ही चार धाम का प्रारंभिक बिंदु भी है। ट्रैकिंग और राफ्टिंग के कई अवसरों के साथ इसे भारत की साहसिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। ऋषिकेश घूमने के लिए बढ़िया मौसम मार्च महीने से सितंबर के बीच है। देहरादून से ऋषिकेश की दूरी 43 किलोमीटर है।
हरिद्वार (Haridwar)
देहरादून के पास घूमने वाली जगहों में हरिद्वार भी है। दरअसल हरिद्वार ने हमेशा सभी क्षेत्रों के लोगों को आकर्षित किया है। शहर में बहुत सारे मंदिर, आश्रम, घाट और ऐतिहासिक स्मारक हैं, जो बाहरी लोगों को आकर्षित करते हैं। इस शहर को गंगा-द्वार भी कहा जाता है, क्योंकि पवित्र नदी गंगा हरिद्वार से मैदानी इलाकों में प्रवेश करती है। हरिद्वार घूमने के लिए बढ़िया मौसम अगस्त महीने से अक्टूबर और फरवरी से मार्च महीने के बीच है। देहरादून से हरिद्वार की दूरी 52 किलोमीटर है।
धनोल्टी (Dhanaulti)
देहरादून के पास घूमने के लिए आप धनोल्टी भी जा सकते हैं। धनोल्टी अपने अद्भुत नजारों और शक्तिशाली हिमालय के मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता है। ये शहर टिहरी और मसूरी जैसे स्थानों के करीब स्थित है और देवदार, ओक और रोडोडेंड्रोन के विशाल वृक्षारोपण से धन्य है। धनोल्टी घूमने के लिए बढ़िया मौसम अप्रैल महीने से अक्टूबर के बीच है। देहरादून से धनोल्टी की दूरी 60 किलोमीटर है।
