सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा को बनाएं मुलायम, घर पर इन आसान तरीकों से तैयार करें नेचुरल मॉइस्चराइजिंग क्रीम

सर्दियों में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। नारियल तेल, एलोवेरा, शिया बटर और ग्लिसरीन जैसी सामान्य चीजों से घर पर आसान मॉइस्चराइजर तैयार किए जा सकते हैं। जानिए इन्हें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा की परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। कभी चेहरा खिंचा-खिंचा महसूस होता है, तो कभी हाथ-पैर इतने रूखे हो जाते हैं कि उन पर सफेद परत दिखाई देने लगती है। ऐसे में बार-बार बाजार से महंगी क्रीम खरीदना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद से त्वचा के लिए अच्छी मॉइस्चराइजिंग क्रीम तैयार की जा सकती है? खास बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत सारी चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। नारियल तेल, एलोवेरा जेल, शिया बटर और बादाम तेल जैसी चीजें त्वचा को नमी देने में मदद कर सकती हैं। हालांकि, घरेलू नुस्खे हर व्यक्ति की त्वचा पर एक जैसे काम नहीं करते। इसलिए इन्हें इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। आइए जानते हैं सर्दियों के लिए कुछ आसान होममेड क्रीम बनाने के तरीके।

Best Winter Cream, Sardiyo ke liye best homemade cream

1. नारियल तेल और एलोवेरा से बनाएं मॉइस्चराइजिंग क्रीम

अगर आपकी त्वचा सर्दियों में जल्दी रूखी हो जाती है, तो नारियल तेल और एलोवेरा का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed