Farewell Message To Friend: अपनेकरीबियों को गुड बाय बोलना सबसे मुश्किल काम होता है। घर से ज्यादा हम लोग ऑफिस में ज्यादा समय बिताते हैं जिसकी वजह से हमारे कुछ अच्छे दोस्त बन जाते हैं। इन सभी के साथ खट्टी-मिठी यादें जुड़ जाती है। लेकिन जब ये हमसे बिछड़ते हैं तो ये हमारे लिए काफी इमोशनल मोमेंट होता है। ऐसे में अपनों के फेयरवेल को हम यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। यहां हम कुछ खास मैसेज लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपने दोस्तों, करीबियों के फेयरवेल को यादगार बना सकते हैं। यहां देखें फेयरवेल मैसेज, कोट्स, विशेज, फोटोज।
Farewell Message To Friend
Farewell Message Wishes To Friend
1. आपकी सोच को आवाज हम देंगे,
आपके ख्वाब को आगाज हम देंगे,
आपके जाने पर इतना भरोसा दिलाते हैं,
आपके इरादों को परवाज हम देंगे !
Happy Farewell !
2. क्या बताऊं खूबियां आपकी विदाई पर,
महकता था दिन आपके मुस्कुराने पर,
जहां भी रहो कामयाबी की मिसाल बनो !
Happy Farewell Dear !
3. आज यहां से विदा हो कर चले
जाओगे,पर आशा है कि
जहां भी जाओगे, खुशियां ही
खुशियां पाओगे !
Happy Farewell !
4. आपकी विदाई की इस बेला में
कहता हूं सच, रह जाऊंगा अकेला मैं
फिर भी दुख-सुख में हूं आपके साथ
आप रहो जहां वहां मिले नई सौगात !
Happy Farewell !
5. आप का साथ धूप में छांव है
आप का साथ समंदर में नाव है
आप का साथ अंधकार में प्रकाश है
कर रहे हैं आज आप को विदा
पर दिल में आपका ही नाम है !
Happy Farewell !
6. बेफिक्र था मैं
सर पर जो आपका हाथ था,
बे हिसाब था मैं
आपके हाथों में जो हिसाब था,
विदा तो कर दूंगा आज आपको,
लेकिन यह बहते आंसू ना रोक पाऊंगा।
Happy Farewell !
7. विदाई का ये दिन है, माहौल थोड़ा गमगिन
लेकिन दुआ है रब से, आप यूं ही हंसते रहो,
महकते रहो, सबके दिल में बसते रहो।
Happy Farewell
8. आज मिलेंगे, कल मिलेंगे
विदा हो जाओगे आज आप
ना जाने फिर कब मिलेंगे !
Happy Farewell !
9. मिट्टी से सोना बना दिया
भाग्य में नहीं था वो भी दिला दिया
विदा तो हो रहे हो आज आप हमारी जिंदगी से
पर जाते-जाते भी आपने खुशी के आंसू रुला दिया !
Happy Farewell !
