Healthy Drink For Bride To Be: हर लड़की की चाहत होती है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखे और चेहरे पर सोने जैसी चमक हो। लेकिन शादी की तैयारियों के बीच खान-पान और नींद पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है। नतीजा यह होता है कि थकान चेहरे पर दिखने लगती है और स्किन अपना नैचुरल ग्लो खो देती है।
दुल्हन के लिए बेस्ट ग्लोइंग स्किन देने वाली ड्रिंक (PC- Pinterest)
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप सिर्फ मेकअप पर नहीं, बल्कि अपनी डाइट पर भी ध्यान दें, तो आपकी त्वचा अंदर से हेल्दी होगी और चेहरे पर अलग ही निखार नजर आएगा। इसके लिए जरूरी है कि शादी से कुछ दिन पहले नहीं, बल्कि कम से कम दो महीने पहले से ही सही रूटीन अपनाया जाए।
हाल ही में हेल्थ इंफ्लुएंसर और डाइट एक्सपर्ट न्यूट्रिशनिस्ट जूही अरोड़ा ने एक बेहद आसान लेकिन असरदार ड्रिंक शेयर की है, जो शादी के दिन ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन पाने में मदद करती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
कौन-सी है ये चमत्कारी ड्रिंक
न्यूट्रिशनिस्ट जूही के मुताबिक यह कोई फैंसी या महंगी ड्रिंक नहीं है, बल्कि एक बेहद साधारण घरेलू नुस्खा है। यह ड्रिंक देसी घी से बनाई जाती है, जो लगभग हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। यह न सिर्फ बनाना आसान है, बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे हेल्दी और चमकदार बनाने में भी मदद करता है।
कैसे ग्लोइंग स्किन पाने में करती है मदद
न्यूट्रिशनिस्ट जूही बताती हैं कि अच्छी सेहत और ग्लोइंग स्किन के लिए दिन की शुरुआत हेल्दी फैट्स के साथ करना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे आसान तरीका है सुबह के रूटीन में एक चम्मच देसी घी शामिल करना।
अगर आप लगातार दो महीने तक ऐसा करती हैं, तो स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह ड्रिंक त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखती है, जिससे नेचुरल ग्लो आता है और चेहरे पर थकान नजर नहीं आती। नतीजा यह होता है कि आपके खास दिन पर आपकी स्किन पहले से ज्यादा खिली-खिली नजर आती है।
कैसे पीने से मिलेगा ज्यादा फायदा
इस ड्रिंक को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच देसी घी मिलाएं। इसे अच्छी तरह घोल लें और रोज सुबह खाली पेट पिएं। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे लगातार दो महीने तक अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं।
यह लेख मूल रूप से गौरांगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है!
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
