Cooling Face Pack: ऑयली स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 5 फेस पैक, चिलचिलाती गर्मी में भी चेहरा दिखेगा खिला-खिला, लोग पूछेंगे ग्लो का राज

Cooling Face Pack: गर्मी में अक्सर चेहरा ऑयली और चिपचिपा हो जाता है। खासतौर से जिन लोगों की स्किन पहले से ऑयली है, उन्हें काफी दिक्कत आती है। ऐसे में हम आपके लिए गर्मियों वाले ही 5 फेस पैक लेकर आए हैं, जो आपकी चेहरे पर एकदम इंस्टेंट ग्लो लेकर आएंगे।

Cooling Face Pack: इन दिनों गर्मियों का सीजन है। ऐसे मौसम में घर से बाहर पैर भी रखो तो लगता है स्किन जल जाएगी। धूप-धूल और पसीना, आपके चेहरे का ग्लो चुरा लेते हैं। अब झुलसे और मुरझाए चेहरे भी भला किसे पसंद हैं। इसलिए गर्मियों के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वैसे भी इन मौसम में ऑयली स्किन वालों को काफी परेशानी होती है और जिनकी ऑयली स्किन न भी हो वो भी रैसेस, खुजली और पिंपल की परेशानी झेलते हैं। आज हम आपकी इन्ही परेशानियों का सॉल्युशन लेकर आए हैं। जी हां, हम यहां आपके लिए खास 5 फेस पैक लेकर आए हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके आप हर तरह की स्किन प्रॉब्लम से बच सकते हैं, साथ ही ये आपके चेहरे को ठंडक भी देती हैं।

5 Best Homemade Face Pack For Summer Seaosn

1) दही और टमाटर का फेस पैक

दही और टमाटर से बना फेस पैक आपके चेहरे पर नैचुरल ग्लो लेकर आता है। ये आपकी स्किन से टैन भी गायब करता है। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में 2 बड़ा चम्मच दही लेना है और इसमें टमाटर का रस मिलाना है। इस पूरे मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर फिर चेहरा धो लेना है।

End of Feed