Home Remedies: अब नहीं पड़ेगी Bleach करने की जरूरत, ये 4 घरेलू तरीके बिना मेहनत देंगे निखरी रंगत

Home Remedies For Skin Whitening: क्या आप भी निखरी और बेदाग त्वचा पाना चाहती हैं? बाजार में मिलने वाले स्किन ब्राइटनिंग प्रोडक्ट स्किन को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। हेल्दी, ग्लोइंग और निखरी त्वचा पाने के लिए आपको नेचुरल चीजों को ज्यादा अपनाना चाहिए।

Home Remedies For Skin Whitening: बेदाग और निखरी त्वचा तो हर महिला की ख्वाहिश होती है। इसके लिए वो पार्लर जाने से लेकर अलग-अलग तरह के ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट इस्‍तेमाल करने तक, क्‍या कुछ नहीं करती हैं। हालांकि, बाजार में मिलने वाले ये कैमिकल प्रोडक्ट हमारी स्किन के लिए अच्छे नहीं होते हैं। अब निखरी त्वचा की चाहत रखना कोई खराब बात तो नही है, बस इसके लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आपको 4 ऐसे आसान टिप्स बताने वाले हैं, जिसके बाद आपको ब्लीच लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका चेहरा बेदाग और दमकता हुआ नजर आएगा।

Home Remedies For Skin Whitening And Tan Removal

1) नींबू और शहद

नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्किन को चमकदार और बनाए रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन है। इसे यूज करने के लिए एक बाउल में शहद, दूध और नींबू के रस को बराबर की मात्रा में लें। इन सबको अच्छे से मिक्स करें। तैयार पैक को पूरी बॉडी पर 15 मिनट के लिए लगाएं, फिर वॉश कर लें।

2) चावल का आटा और कैस्टर ऑयल

चावल का आटा त्वचा को निखारने के लिए बेस्ट होम रेमेडी है। इसका पैक बनाने के लिए कच्चे चावल को पीस कर बारीक पाउडर बना लें। फिर इसमें थोड़ा सा कैस्टर ऑयल और कुछ चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

3) टमाटर और मुल्तानी मिट्टी

टमाटर एक बेहतरीन स्किन लाइटनिंग एजेंट के रूप में काम करता है। इसमें लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा के रंग को साफ करने के साथ ब्लैक स्पॉट की प्रॉब्लम को भी कम करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा धीरे-धीरे निखरती जाती है। इसका पैक बनाने के लिए टमाटर के पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल डालकर लगाएं।

4) दही और शहद

हफ्ते में 1-2 बार हाइड्रेटिंग दही और शहद का मास्क भी पूरी बॉडी पर इस्तेमाल करें। इसके लिए एक बाउल में दही, कोकोनट ऑयल और कच्चा शहद मिलाएं। फिर इसे पैक की तरह पूरी बॉडी पर लगाएं और 10 मिनट बाद वॉश कर लें। यह पैक स्किन वाइटनिंग के साथ त्वचा को हेल्दी भी बनाएगा।

End of Feed