Besan Face Pack: महिला हो या फिर पुरुष, हर व्यक्ति खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेते हैं। कई बार इन ब्यूटी ट्रीटमेंट की वजह से स्किन खराब हो जाती हैं। वहीं, कई लोग इंस्टेंट खूबसूरती पाने के लिए मेकअप का सहारा लेते हैं। इससे आपकी खूबसूरती कुछ ही समय तक बरकरार रहती है। साथ ही मेकअप प्रोडक्ट्स से कई बार एलर्जी की शिकायत होने की संभावना होती है। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक रूप से खूबसूरत होना चाहते हैं, तो बेसन का प्रयोग करें। जी हां, बेसन से तैयार फेस पैक से चेहरे की चमक बढ़ेगी। साथ ही इससे किसी भी तरह का साइड-इफेक्ट नहीं होगा। आइए जानते हैं बेसन से कैसे तैयार करें फेस पैक?
बेसन का फेस पैक चेहरे पर लाए चमक
बेसन और हल्दी से बनाएं फेस पैक
बेसन और हल्दी का कॉम्बिनेशन आपकी स्किन की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकता है। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण स्किन की चमक को बढ़ाते हैं। साथ ही इससे पिंपल्स, एक्ने की परेशानियां भी दूर रहती हैं।
हल्दी और बेसन का फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच बेसन लें। इसमें 1 चुटकी बारीक पीसी हुई हल्दी मिक्स करें। अब इसमें गुलाबजल डालकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब पैक सूख जाए, तो गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे चेहरे की चमक बढ़ेगी।
बेसन और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
पिंपल्स, मुंहासे, झुर्रियां जैसी परेशानियों को कम करने के लिए आप बेसन और मुल्तानी मिट्टी से तैयार फेस पैक को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। साथ ही यह आपकी स्किन से डेड सेल्स को हटाने में असरदार होता है।
बेसन और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक तैयार करने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 1 चम्मच बेसन मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से अपना चेहरा क्लीन कर लें। इसके बाद अपना पसंदीदा मॉइस्चारइजर लगाएं।
बेसन और शहद का फेस पैक
बेसन और शहद से तैयार फेस पैक आपकी स्किन के पीएच बैलेंस को बनाए रख सकता है। इससे पिंपल्स, एक्ने, झुर्रियां इत्यादि की परेशानियां कम होती हैं।
इस खास फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच शहद लें। इसमें 2 चम्मच करीब गर्म पानी डालकर पिघला लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच बेसन मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से साफ कर लें। इससे स्किन की चमक बढ़ेगी।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
