Benefits of Massage: सूजन कम करने के लिए लें मसाज थेरेपी, जोड़ों के दर्द से भी मिलेगा आराम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 01:53 PM IST

Benefits of Massage: बढ़ती उम्र में जोड़ों का दर्द और सूजन की समस्या आम होती है। इसे दूर करने के लिए आप मसाज का सहारा ले सकते हैं, इससे मांसपेशियों को रिलेक्स करने में भी मदद मिलती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सूजन को दूर करने के लिए करें मायोफेशियल रिलीज मसाज
  • स्‍वीडिश मसाज से तेजी से दूर होता है दर्द
  • डीप टिशू मसाज भी होती है फायदेमंद

Benefits of Massage: बढ़ती उम्र में अक्सर जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या देखने को मिलती है। दरअसल, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे ही अर्थराइटिस की समस्या देखने को मिलती है। वैसे तो इस समस्या के कई तरह के उपचार किए जा सकते हैं, लेकिन मसाज थेरेपी इस सूजन और दर्द को दूर करने का एक सरल और अच्छा उपाय है। प्राचीन काल से ही दर्द और सूजन को कम करने के लिए मसाज का सहारा लिया जा रहा है। इससे मांसपेशियों को रिलेक्‍स करने में भी मदद मिलती है। मसाज करने से नींद भी अच्छी आती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं सूजन और दर्द को दूर करने के लिए किए जाने वाली कुछ मसाजों के बारे में, तो चलिए जानते हैं-

Benefits of Massage in Hindi

Benefits of Massage in Hindi

मायोफेशियल रिलीज

यह एक ऐसा ट्रीटमेंट स्टाइल है, जिसमें शरीर के कुछ चुनिंदा हिस्सों पर अधिक दबाव के साथ मसाज की जाती है। एवरीडे हेल्‍थ के अनुसार इस स्‍टाइल को हफ्ते में दो बार किया जा सकता है। मायोफेशियल रिलीज के जरिए जोड़ों का दर्द और सूजन को बहुत जल्दी दूर करने में मदद मिलती है। इसमें स्‍पेसिफिक ज्‍वाइंट्स पर प्रेशर डाला जाता है, जो मांसपेशियों को रिलेक्‍स करने का काम करता है।

End of Feed