Basant Panchami Rangoli Designs (बसंत पंचमी रंगोली डिजाइन): बसंत पंचमी वह दिन होता है जब बसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है और मौसम सुहावना हो जाता है। खेतों में सरसों के पीले फूल खिलने लगते हैं और हर तरफ पीला रंग दिखाई देता है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। आज ही वो शुभ दिन है। और आज के दिन घर और स्कूल को सजाया जाता है। इतना ही नहीं, ऑफिस में भी सजावट होती है। सजाने का नाम आए और रंगोली का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यहां से आप बसंत पंचमी की रंगोली के रंग-बिरंगे डिजाइन देख सकते हैं। इस रंगोली को आप सरस्वती पूजा पर सजा सकते हैं।
बसंत पंचमी रंगोली डिजाइन्स (pc: pinterest)
Saraswati Puja Rangoli Design 2026 Photos -
सितार रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)
सितार वाली रंगोली सरस्वती पूजा पर जरूर बनाई जाती है। इस तरह की रंगोली घर के आंगन की शोभा बढ़ाती है। इसे बनाने के लिए ज्यादा रंग की जरूरत भी नहीं है।
सितार वाली रंगोली का ये डिजाइन भी बड़ा प्यारा है। इस डिजाइन को आप कमल के फूल के साथ बना सकते हैं। साथ ही कुछ मोर पंख भी बनाएं और घर के आंगन को और भी प्यारा बनाएं।
बसंत पंचमी स्पेशल ये रंगोली देखने में भी सबसे सुंदर है। इस डिजाइन को आप स्कूल के कॉम्पिटिशन में बनाएंगे तो जीत आपकी ही होगी। देखने वाले भी आपकी तारीफ करेंगे।
मां सरस्वती की फोटो वाली रंगोली इस त्योहार के लिए सबसे बेस्ट है। हालांकि, इसे बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन बनने के बाद ये ऑफिस की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी।
बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की पूजा होती है। इसलिए सरस्वती माता की फोटो वाली रंगोली को बनाना शुभ माना जाता है। साथ में आप कमल का फूल और हंस की फोटो बना सकते हैं।
विद्या की देवी मां सरस्वती के बाल स्वरूप की फोटो वाली रंगोली आंखों को प्यारी लगती है। इसे बनाने में थोड़ी मेहनत और ढेर सारा प्यार लगने वाला है।
कोलम रंगोली भी ट्रेंड में है। बसंत पंचमी पर इस डिजाइन की रंगोली को भी बनाया जा सकता है। ये रंगोली तो चॉक या आटे से ही बनती है और सुंदर लगती है।
बसंत पंचमी पर किताब-कॉपी, कलम-दवात वाली रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। इसमें साथ में सितार की फोटो बनाएं और आसपास नारंगी रंग से बॉर्डर बनाएं। ये बड़ी रंगोली है और आंगन की शान बनती है।
