जान्हवी-आलिया से लें फैशन टिप्स, बसंत पंचमी पर पहने ऐसे ट्रेंडी लुक वाले पीले कपड़े

बसंत पंचमी एक ऐसा त्योहार है जो न केवल वसंत के आध्यात्मिक आगमन का प्रतीक है, बल्कि यह पीले रंग के कपड़े पहनने का भी एक बेहतरीन बहाना है। इस दिन को मनाने के लिए आप भी बॉलीवुड की दिवाज से प्रेरित पीले ट्रेडिशनल लुक्स का चयन कर सकती हैं।

बसंत पंचमी का त्योहार हर साल बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा होती है और साथ ही साथ इस दिन पर पीले रंग का भोजन करने और पीले रंग के कपड़े पहनने का खास महत्व होता है। बेशक ही बसंत पंचमी के दिन पीला रंग हर जगह छा जाता है। घरों में गेंदे के फूलों से सजावट की जाती है और पूजा की थालियों में रंग-बिरंगे फूलों की महक होती है। इस दिन का मुख्य आकर्षण पीले रंग के कपड़े पहनना है, जो इस मौसम की खुशबू और ऊर्जा को दर्शाता है।

बसंत पंचमी के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक्स (Photo Credit - Instagram)

बॉलीवुड दिवाज से प्रेरित पीले कपड़े

जब बात आती है पारंपरिक कपड़ों की, तो बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की पसंद हमेशा प्रेरणादायक होती है। ऐसे में अगर आप भी इस बसंत पंचमी के लिए बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस से इंस्पायर होकर अपना लुक क्रिएट करना चाहती हैं। तो इन टॉप लुक्स को रिक्रिएट किया जा सकता है और टिप्स ली जा सकती हैं -

End of Feed