Bangle Market in Delhi, Noida, Ghaziabad: पति की लंबी उम्र की कामना करने के साथ साथ करवा चौथ पर पिया जी के सजना संवरना भी तो जरूरी है। ऐसे में अपनी लाल या हरे रंग की साड़ी संग मैचिंग की चूड़ियां या कड़े का बैंगल सेट पहनना भी तो बनता है। बेशक ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और उसके आस पास की सुहागिने झटपट ही करवा चौथ के लिए दिल्ली के इन बाजारों में चूड़ियों की शानदार शॉपिंग कर सकती हैं। यहां देखें दिल्ली में सस्ती चूड़ियां कहां मिलती हैं, लेटेस्ट चूड़ी डिजाइन, बैंगल सेट जो आपकी हर ड्रेस के साथ खूब जचेंगी।
Bangle markets in Delhi Ncr Chandni chowk hanuman mandir Karwa chauth shopping chudi market near Noida Ghaziabad
चांदनी चौक में चूड़ी बाजार , Best Chudi Bangle Market in Delhi
सीलमपुर चूड़ी मार्केट
करवा चौथ के लिए अभी से सस्ती, सुंदर चूड़ियों की शॉपिंग करनी है। तो आप सीलमपुर मार्केट की विजिट कर सकते हैं, वैसे तो ये मार्केट कपड़ों के लिए काफी मशहूर है। लेकिन आप यहां से चूड़ियों की शॉपिंग भी कर सकते हैं। यहां पर आपको अलग अलग वैराइटी वाली चूड़ियां बेहतरीन रेट पर मिल जाएगी। कांच से लेकर आर्टिफिशियल डायमंड वाली चूड़ियों के लिए भी ये मार्केट अच्छा है।
कनॉट प्लेस
दिल्ली का सीपी अपने ब्रांडेड कपड़े, चप्पलों आदि के शोरुम्स के लिए तो काफी फेमस है ही। लेकिन यहां पर आपको आस पास की छोटी दुकानों पर बैंगल्स का भी बढ़िया कलेक्शन आसानी से मिल जाएगा। यहां के हनुमान मंदिर के पास वाली गली में आप ट्रेडिशनल से लेकर नए स्टाइल वाली चड़ियां ले सकते हैं।
चांदनी चौक
शादी-पार्टी तीज त्योहार से जुड़े हर एक सामान के लिए दिल्ली का चांदनी चौक परफेक्ट हब माना जाता है। इसलिए अगर करवा चौथ के लिए आपको ज्वेलरी से लेकर चूड़ियों तक की शॉपिंग करनी हो, चांदनी चौक की विजिट कर ही लें। चांदनी चौक में आप कांच की चूड़ियों की खरीद बढ़िया तरीके से कर सकते हैं।
सदर बाजार
दिल्ली में चूड़ियों का सस्ता मार्केट खोज रहे हैं, तो होलसेल की कीमत वाला सदर बाजार आपके लिए कमाल का हो सकता है। आप इस मार्केट में 100 से लेकर 5000 तक की कीमत में बढ़िया चूड़ियों की शॉपिंग का प्लान कर सकते हैं।
