Bakrid Wishes Quotes in Hindi, बकरीद कोट्स Happy Eid al-Adha 2025 Png Pics: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद इस्लाम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास है। बकरीद को इस्लामिक चंद्र कैलेंडर धू-अल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है, इस हिसाब से इस साल 7 जून यानी आज बकरीद मनाई जा रही है। ये दिन कुर्बानी का होता है। देशभर में इस त्योहार की अलग ही धूम देखने को मिल रही है। बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। अगर आप भी अपने यार-दोस्त या मुसलमान भाईयों को बकरीद की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो यहां से ईद-उल-अजहा स्पेशल कोट्स देख सकते हैं। इन कोट्स को आप अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।
1) अल्लाह की रहमत छाई है,
खुशियां कितनी लाई है,
कयामत ने बात दोहराई है,
देखो फिर से बकरीद आई है।
बकरीद की मुबारकबाद 2025
2) तारों से आसमां में खिली रहे बहार,
चांद के जैसा पाक हो सभी का प्यार,
होता रहे यूं ही अपनों से दीदार,
मुबारक हो तुमको बकरीद का त्यौहार।
बकरीद मुबारक भाईजान 2025
3) ईद का मौका और दिलों का मिलना,
ऐसा ही है जैसे किसी बाग में बहार का खिलना,
यूं ही नहीं मिलती किसी को खुदा की नेमत,
आप हमसे मिले हैं यह है हमारी किस्मत।
बकरा ईद की आपको मुबारकबाद 2025
4) आज खुदा की हम पर हो मेहरबानी,
कर दे माफ हम लोगों की सारी नाफरमानी,
ईद का दिन आज, आओ मिलकर करें यही वादा,
खुदा की ही राहों पर हम चलेंगे सदा।
ईद-उल-अजहा मुबारक 2025
5) तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाएं,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद अल-अज़हा मुबारक 2025
6) ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसान की दूरियां,
ईद है खुदा का एक नायाब तबारक,
इसलिए कहते हैं ईद मुबारक।
बकरीद मुबारक 2025
7) अल्लाह ने अता फरमाया है,
एक बार फिर से बंदगी की राह पर चलाया है,
अदा करना अपना फर्ज सभी के लिए,
ईद-उल-अजहा खुशियां लाए आपके लिए।
बकरीद की मुबारकबाद 2025
8) ऐ चांद उनको मेरा ये पैगाम कहना,
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना,
जब देखें बाहर आकर वो तुझे,
मेरी तरफ से मेरे अपने को ईद मुबारक कहना।
बकरीद मुबारक 2025
9) हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा,
फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा।
ईद मुबारक भाईजान 2025
10) जन्नत से नजराना भेजा है,
खुशियों का खजाना भेजा है,
कुबूल फरमायें दिल की दुआ है,
बकरीद मुबारक का फरमान भेजा है।
बकरीद की मुबारकबाद 2025
