सर्दियां आते ही बच्चों की स्किन होने लगी है ड्राई, तो दादी-नानी के ये नुस्खे दिलाएंगे आराम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 5, 2024, 02:08 PM IST

अगर आपके बच्चों की स्किन भी होने लगी है ड्राई, तो दादी-नानी के ये नुस्खे आपके बच्चे को आराम दिला सकते हैं। बच्चों को ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाने के लिए फॉलो करें ये घरेलू नुस्खे

सर्दियां आते ही स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती है। इस मौसम में स्किन ड्राई होकर फटने लगती है। इस समस्या से सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी परेशान रहते हैं। बच्चों की स्किन भी ड्राई होने लगती है और नमी कम होने लगती है। बड़े तो अपवी की देखभाल के लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बच्चे वो अपनी स्किन की देखभाल कैसे करें। ऐसे में मां की ये जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने बच्चों की स्किन की एक्सट्रा केयर करे।

baby skin care

बच्चों की त्वचा कोमल होती है ऐसे में इनकी स्किन की खास देखभाल करना बेहद जरूरी है। इसलिए बच्चों की स्किन की देखभाल के लिए आप दादी-नानी के नुस्खे अपना सकती हैं। यहां हम कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने बच्चों की स्किन की खास देखभाल कर सकती हैं।

End of Feed