Baby's Name on Bhagwaan Surya: बच्चों का नाम रखने के लिए अक्सर देवी देवताओं के नाम का सबसे पहले आता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान सूर्य को नवग्रहों में प्रथम ग्रह माना गया है। चारों वेदों में यजुर्वेद में भगवान सूर्यदेव को देवताओं की आंख भी कहा गया है। ऐसे में यदि आप अपने बच्चे का नाम सूर्य देव के नाम पर रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए ऐसे ही कुछ नाम के सुझाव लेकर आए हैं। साथ ही इन नाम का अर्थ भी आप जान सकते हैं।
Baby Boy
पौराणिक कथाओं और धर्म ग्रंथ के अनुसार अनुसार, सूर्यदेव की माता अदिति और पिता महर्षि कश्यप हैं। सूर्य देवता की शादी विश्वकर्मा की बेटी संज्ञा से हुआ था। सूर्य देव की दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। शनिदेव को सूर्य पूत्र कहा जाता है। इसके अलावा उनकी कन्या का नाम सावर्णि मनु और तपती नाम की कन्या हुई थी। सूर्य देवता की पूजा 12 महीनों में अलग-अलग नाम से होती है। ऐसे में आप भी सूर्य देवता के नाम पर अपने बेटे के नाम पर रख सकते हैं।
Baby Name on Surya Devta
- शरण्य: शरण्य का मतलब होता है शरण देने वाला। आप अपने बेटे को ये नाम दे सकते हैं।
- ईशान: सूर्य का पर्यायवाची ईशान भी है। यदि आपके बेटे का नाम ई से है तो आप उसे ये नाम दे सकते हैं।
- श्रेयस: श्रेयस का मतलब होता है सबसे ऊंचे स्वभाव वाला व्यक्ति। इसके अलावा शुभ, बहुत बढ़िया और भाग्यशाली होता है।
- वरेण्य : वरेण्य नाम का मतलब होता है काफी ऊंचे चरित्र वाला। सूर्य देव को वरेण्य भी कहा जाता है।
- आदवन: आदवन का मतलब होता है सूरज की तरह प्रकाशमय और चमकने।
- सुप्रसन्न : इस नाम का अर्थ होता है- बहुत प्रसन्न होना। आप अपने बेटे को यह नाम भी दे सकते हैं।
- विवस्वत: विवस्वत का मतलब होता है सूरज की तरह तेज या चमकता हुआ।
- जयिन: ज अक्षर से यदि आपके बेटे का नाम शुरू होता है तो उसे जयिन नाम दे सकते हैं। इसका अर्थ है हमेशा विजयी रहने वाला।
- भानु: सूर्यदेव के ये सबसे चर्चित नाम में से एक है। भगवान सूर्य को भानु भी कहा जाता है।
- अरुण: हिंदू धर्म में सूर्य देवता को अरुण भी कहा जाता है।
