Ayurvedic Pregnancy Planning Tips: आजकल बहुत से कपल्स फैमिली प्लानिंग को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। लेकिन सिर्फ प्रेग्नेंसी प्लान करना ही काफी नहीं होता, उसके लिए शरीर और मन दोनों की सही तैयारी भी जरूरी होती है। आयुर्वेद के अनुसार, स्वस्थ संतान के लिए माता-पिता दोनों का फिट और संतुलित होना बेहद अहम है। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इंफ्लुएंसर डॉ. चैताली राठौर बताती हैं कि अगर कपल्स शुरुआत से ही अपनी लाइफस्टाइल, खानपान और मानसिक स्थिति पर ध्यान दें, तो प्रेग्नेंसी न सिर्फ आसान होती है बल्कि हेल्दी भी रहती है। आयुर्वेद सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि एक सही जीवनशैली सिखाता है, जो शरीर को अंदर से तैयार करता है। आइए जानते हैं वो आसान लेकिन जरूरी नियम, जिन्हें अपनाकर आप अपनी पैरेंटहुड जर्नी को बेहतर बना सकते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार फैमिला प्लानिंक कैसे करें, देखें आयुर्वेदिक गाइड
प्रेगनेंसी प्लानिंग के लिए आयुर्वदिक गाइड - Ayurveda Guide For Pregnancy Planing
मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन है जरूरी
डॉ. चैताली राठौर के अनुसार, रोजाना मेडिटेशन करना सिर्फ दिमाग को शांत नहीं करता बल्कि हार्मोन बैलेंस में भी मदद करता है। जब मन शांत होता है, तो शरीर भी बेहतर तरीके से काम करता है। प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले कपल्स को मानसिक रूप से स्ट्रॉन्ग होना बहुत जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में हेल्दी और शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए ये नाश्ते हैं बेस्ट, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
सही दिनचर्या से शरीर को करें तैयार
आयुर्वेद में सुबह और रात की दिनचर्या को बहुत अहम माना गया है। समय पर सोना, उठना और संतुलित दिनचर्या अपनाना शरीर की ऊर्जा को बनाए रखता है। यह आदत शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है, जो कंसीव करने में मदद करती है।
दोषों का संतुलन है हेल्दी प्रेग्नेंसी की कुंजी
आयुर्वेद के अनुसार शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन बहुत जरूरी है। जब ये तीनों दोष संतुलित रहते हैं, तो शरीर स्वस्थ रहता है। डॉ. राठौर बताती हैं कि प्रेग्नेंसी से पहले इस बैलेंस को बनाए रखना जरूरी है, ताकि शरीर पूरी तरह तैयार हो सके।
डिटॉक्स करके शरीर को करें शुद्ध
आयुर्वेद में शरीर को शुद्ध करना यानी डिटॉक्स करना बेहद जरूरी माना गया है। जैसे किसी बर्तन को साफ किए बिना उसमें कुछ नहीं डाला जाता, वैसे ही शरीर को भी पहले साफ करना जरूरी है। इससे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर प्रेग्नेंसी के लिए तैयार होता है।
सही पोषण से बढ़ाएं प्रजनन क्षमता - family planning tips ayurveda
डाइट का सीधा असर प्रजनन क्षमता पर पड़ता है। डॉ. चैताली राठौर के अनुसार, अच्छी फैट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और मिनरल्स से भरपूर खाना लेना चाहिए। ये सभी पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाते हैं और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बेहतर करते हैं।
मजबूत रिश्ता और आराम भी है जरूरी
प्रेग्नेंसी सिर्फ एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं होती, यह दोनों का सफर है। कपल्स को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए और पॉजिटिव माहौल बनाए रखना चाहिए। साथ ही, समय पर आराम करना, सोने से पहले स्क्रीन से दूर रहना और प्राणायाम करना भी उतना ही जरूरी है।
यह सभी आयुर्वेदिक नियम आसान जरूर लगते हैं, लेकिन अगर इन्हें नियमित रूप से अपनाया जाए तो ये आपकी फैमिली प्लानिंग को हेल्दी और सफल बना सकते हैं।
