पूरा दिन रोटी नरम रखने के लिए आटा कैसे गूंथे, घी या दूध क्या मिलाने से रोटी रहेगी लंबे समय तक मुलायम

लंबे समय तक रोटियों को सॉफ्ट-मुलायम रखने के लिए आटा सही तरीके से गूंथना जरूरी होता है। देखें आटा में घी या दूध क्या मिलाने से आटा सॉफ्ट लगता है। और रोटियां एकदम ही फुली और सॉफ्ट बनती है।

गोल और एकदम ही फुली मुलायम सी रोटी (Roti) के साथ फीकी दाल या सब्जी भी एकदम स्वादिष्ट लगती है। भारतीय थाली में रोटियां बहुत जरूरी हिस्सा है। नाश्ते से लेकर डिनर या स्नैक्स तक में नरम और गरम रोटी बेस्ट लगती है। लेकिन कई बार रोटियां बनाने के कुछ देर बाद ही सख्त और सूखी हो जाती हैं। खासकर टिफिन या सफर के लिए बनाई गई रोटियां ज्यादा देर तक सॉफ्ट नहीं रहती।

दरअसल, आपकी रोटी कितनी मुलायम बनेगी ये सिर्फ सेंकने पर नहीं बल्कि आटा गूंथने के तरीके पर भी निर्भर करता है। अगर आटा सही तरीके से तैयार किया जाए तो रोटियां घंटों तक मुलायम रह सकती हैं। कुछ लोग आटे में घी डालते हैं, तो कुछ दूध मिलाने की सलाह देते हैं। सही मात्रा और सही तकनीक अपनाने से आपकी रोटियां पूरे दिन सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनी रह सकती हैं।

आटा कैसे गूंथे

आटा हमेशा हल्के गुनगुने पानी से गूंथें। इससे आटा ज्यादा मुलायम बनता है और रोटियां सूखने की बजाय लंबे समय तक सॉफ्ट रहती हैं। ठंडे पानी से गूंथा आटा कई बार सख्त रोटियां देता है।

आटा में घी या दूध

आटा गूंथते समय 1-2 चम्मच घी या तेल डालने से आटा बढ़िया लगता है। इससे रोटी में नमी बनी रहती है और वह जल्दी कड़क नहीं होती। साथ ही साथ अगर आप बेहद नरम रोटियां चाहते हैं तो पानी के साथ थोड़ा दूध मिलाकर भी आटा गूंथ सकते हैं। दूध में मौजूद फैट रोटियों को लंबे समय तक मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।

आटा में क्या डाले घी या दूध कौन सा बेस्ट है

रोटियों को ज्यादा देर तक नरम रखने के लिए आटे में घी डालना सबसे अच्छा माना जाता है। घी आटे में नमी बनाए रखता है, जिससे रोटियां जल्दी सूखती या सख्त नहीं होतीं। खासकर टिफिन या सफर के लिए बनाई गई रोटियां घी डालने से लंबे समय तक मुलायम रहती हैं। दूध भी रोटियों को सॉफ्ट बनाता है, लेकिन घी जितना असर लंबे समय तक नहीं रहता। इसलिए नरम और स्वादिष्ट रोटियों के लिए थोड़ा घी मिलाकर आटा गूंथना बेहतर तरीका माना जाता है।

कई लोग तुरंत ही आटा गूंथकर रोटियां बनाने लगते हैं। लेकिन आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटियां न बनाएं। इसे 15-20 मिनट ढककर रखें। इससे आटा अच्छे से सेट होता है और रोटियां ज्यादा फूली और सॉफ्ट बनती हैं।

End Article
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइट...

End of Feed