World Arabic Language Day: हर वर्ष 18 दिसंबर को इंटरनेशनल अरेबिक लैग्वेंज डे मनाया जाता है। 2010 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया। 1973 में इसी दिन अरबी भाषा को संयुक्त राष्ट्र की छठीं आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला था। पूरी दुनिया में 290 मिलियन से अधिक लोग अरबी बोलते हैं। यह सामी भाषा परिवार से है और अपने बेहतरीन लफ्जों के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि आजकल अरबी लफ्जों का प्रयोग बच्चों के नाम रखने के लिए किया जाने लगा है। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन से लेकर एक्ट्रेस करीना कपूर तक ने अपने बच्चों के नाम अरेबिक में रखे हैं। आप भी अगर अपने बच्चे का रखना चाहते हैं यूनिक नाम तो लिस्ट पर गौर करिए.....
पूरी दुनिया में 290 मिलियन से अधिक लोग बोलते हैं अरबी
लड़कों के नाम
अंसार - अंसार का मतलब होता है दोस्त, संरक्षक, समर्थक।
अक्दास - इस अरेबिक नाम का अर्थ है अधिक शुद्ध या सबसे पवित्र।
अथर - यह नाम बॉय के लिए है। इसका मतलब है साफ।
अनीक -अनीक का अर्थ होता है चेहरा।
अदीब - अरेबिक में साहित्यकार को अदीब कहा जाता है।
अजलन -अरेबिक में अजलन का अर्थ होता है शेर।
अमीद- अमीद बॉय नेम है, जिसका अर्थ है स्तंभ, समर्थन, सिर।
अर्हम - अर्हम एक यूनिक नेम है जिसका अर्थ है ज्ञानी, होशियार।
अल्मिर -अरबी भाषा में अल्मिर का अर्थ है राजकुमार।
अरीब - अरीब का मतलब है हर काम में निपुण होना।
अखिला - यह गर्ल नेम है। जिसका अर्थ होता है संपूर्ण।
अतिरा - अतिरा का मतलब होता है खुशबूदार और सुगंधित।
अदन - अरेबिक के इस यूनिक नाम का अर्थ है स्वर्ग।
अदीना - अदीना के दो मतलब होते हैं पवित्र और अच्छी किस्मत वाली।
अदीबा - अदीबा एक गर्ल नेम है, जिसका मतलब है विनम्र, सुसंस्कृत।
अनादिल्ब -अरेबी भाषा में बुलबुल को अनादिल्ब कहते हैं।
अनीसा - दोस्ताना, मिलनसार, अंतरंग दोस्त को अनीसा कहते हैं।
अलिश्बा - अरेबी के इस यूनिक नाम का अर्थ होता है सुंदर।
अल्हेना - अल्हेना का अर्थ होता है एक अंगूठी।
बसिमा- बसिमा का मतलब है मुस्कुराना यानी स्माइल। यह एक गर्ल नेम है।
ईयाद- ईयाद का अर्थ है सभी का साथ देने वाला। सपोर्ट करने वाला और मजबूती देने वाला।
गैडील- यह एक गर्ल नेम है। इसका अर्थ है मेरा भाग्य।
हारून- हारून भी गर्ल नेम है। इसका मतलब है विस्तृत और मजबूत होना।
इज्दिहार-यह बहुत ही प्यारा गर्ल नेम है। इज्दिहार का मतलब है फूल का खिलना या बहार आना।
जलीस- यह बॉय नेम है। इसका अर्थ है साथ देने वाला और दोस्त।
इनारा- इस यूनिक अरेबिक नाम का मतलब है हमेशा चमकने वाला।
लातविया- लातविया का अर्थ होता है खुशखबरी और सुखद।
लुजैन- लुजैन गर्ल नेम है। इसका मतलब होता है सिल्वर।
बॉलीवुड के सितारों ने चुनें ये यूनिक अरेबिक नाम
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन रोशन के बेटे Hrehaan का नाम अरबी नाम रेहान का भारतीय रूपांतर है। इसका अर्थ है भगवान का चुना हुआ। एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर का नाम भी अरेबिक है। जिसका अर्थ है लोहा। एक्टर इमरान हाशमी के बेटे का नाम है अयान। यह भी एक अरेबिक नेम है, जिसका अर्थ है ईश्वर का उपहार। हालांकि अफ्रीकी भाषा में अयान का मतलब सौभाग्य होता है। एक्टर इमरान खान और अवंतिका ने अपनी बेटी का नाम इमारा रखा है। इस अरेबिक नाम का मतलब है बहादुर, पारवफुल।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
