Holi 2023: होली खेलना सभी को बहुत पसंद होता है। होली के त्यौहार में रंग और गुलाल की बारिश होती है। बच्चे-बूढ़े और जवान सभी इस उत्सव को बहुत उत्साह से मनाते हैं, तरह-तरह के पकवान खाते हैं, ढोल जगीरो के साथ गाना गाते हैं लेकिन वहीं कुछ लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ जाती है। होली के रंग में केमिकल्स मिले होते हैं, जो त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे हर व्यक्ति खुलकर होली नहीं खेल पाता है । कुछ लोग तो बहुत ही ब्यूटी कॉन्शियस होते हैं इसलिए होली का बिल्कुल भी आनंद नहीं उठा पाते। होली खेलने से पहले सभी को कुछ प्री- सेलिब्रेशन तैयारियों पर ध्यान देना चाहिए।
होली के रंग से स्किन को बचाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
होममेड ब्यूटी ऑयल्स-
DIY टी-ट्री ऑयल-
टी-ट्री ऑयल अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। इसे स्किन पर लगाने के कई फायदे होते हैं।
इंग्रेडिएंट्स-
- जोजोबा तेल- 2 बड़े चम्मच
- टी ट्री ऑयल -6-7 बूंदें
- गुलाब का तेल- 1 बड़ा चम्मच
- चंदन का तेल - 2-3 बूंदें
बनाने का तरीका-
सभी सामग्री को एक छोटे बॉटल में डालकर मिला लें। इसके बाद बोतल को बंद करके अच्छे से शेक करें। सोने से पहले इस तेल को अपने चेहरे पर लगाएं और हर सुबह अच्छी तरह से नमीयुक्त, चमकदार और बेदाग त्वचा पाएं। ये होली में लगे रंगो का असर आपकी त्वचा पर होने से रोकने का काम करेगा।
DIY लैवेंडर फेस ऑयल-
जब मुंहासों के इलाज की बात आती है, तो लैवेंडर के तेल से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यह तेल कई विटामिन और गुणों से भरा हुआ है जो बैक्टीरिया को मार सकता है और ब्रेकआउट को रोक सकता है (ठीक भी कर सकता है)। यह त्वचा की गहराई से सफाई भी करता है और सभी गंदगी और जमी हुई गंदगी से छुटकारा दिलाता है।
इंग्रेडिएंट्स-
- बादाम का तेल- 1 बड़ा चम्मच
- खीरे का रस- 2 बड़े चम्मच
- लैवेंडर एसेंशियल ऑयल -10-12 बूंदें
- एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
- संतरे का रस- 5 बड़े चम्मच
- शहद- 1 बड़ा चम्मच
बनाने का तरीका-
एक खाली बोतल में संतरे का रस डालें। अब बोतल में लैवेंडर एसेंशियल सहित सारी सामग्रियों का डालकर किसी स्टिक या टूथपिक से मिला लें। ये मिश्रण आपकी त्वचा को गहराई से सफाई करेगा।
इन नेचुरल ऑयल्स का भी करें इस्तेमाल-
1. नारियल ऑयल-
होली के पहले आप अपने पूरे शरीर, चेहरे और बालों में नारियल का तेल अच्छे से अप्लाई करें रंगों के द्वारा होने वाले एलर्जी से बचा जा सकता है तेल में एसेंशियल फैटी एसिड और विटामिन पाए जाते हैं जिन्हें त्वचा और बालों में लगाने से रोम छिद्रों में गंदगी जमा नहीं हो पाती। नारियल में हाइड्रेटिंग गुण बहुत ज्यादा पाया जाता है। यह त्वचा को ड्राई होने से बचाता है।
2. कैस्टर ऑयल
होली के पहले आप castor oil को त्वचा पर अप्लाई करते हैं तो यह आपको रंगों में पाए जाने वाले केमिकल्स के हानिकारक प्रभाव से बचाता है। यह ऑयल काफी थिक होता है इसलिए इसमें नारियल या एलोवेरा जल मिलाकर अप्लाई करने से यह अच्छे से ऑब्जर्व हो जाता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिंस आपकी त्वचा को पोषित करते हैं, castor oil लगाने से पिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है।
3. बादाम ऑयल-
इसमें मौजूद फैटी एसिड और विटामिन त्वचा को मस्टराइज लगता है या त्वचा की रंगत को भी निकालता है रंगों के द्वारा होने वाले इचिंग इरिटेशन खुजली इत्यादि को कम करता है स्किन को डैमेज होने से रोकता है इसलिए होली खेलने से पहले अपने त्वचा पर इसे जरूर लगाएं।
4. सरसों का तेल
सरसों का तेल लगाने से होली के रंग बहुत जल्दी उतर जाते हैं। यह स्किन और बालों को प्रोटेक्ट करता है। इसमें मौजूद विटामिंस और फैटी ओमेगा एसिड त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है।
5. ऑलिव ऑयल-
यह तेल शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें बहुत सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए आवश्यक होते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है। त्वचा और बालों में इसको अप्लाई करने से आप होली में अपने स्किन को सेव रख सकते हैं और होली का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
अप्लाई करने का तरीका-
फेशियल ऑयल्स को क्रीम और लोशन के बाद लगाना सही होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, इस तरह के ऑयल्स का इस्तेमाल रात को सोने से पहले करना ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन चेहरे पर फेशियल ऑयल की कुछ ही बूंदें अप्लाई करना ठीक होता है।
ट्राई करें कि इन तेलों का प्रयोग रात में सोने से पहले ही करें। साथ ही सुबह इसे लगाने के बाद चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें। यदि आपकी त्वचा पर एक्ने होने की समस्या रहती है तो आप अपने फेस के ऑयली हिस्से ( टी-जोन) में इसे लगाने से बचें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
