Rupali Ganguly Saree blouse Design (अनुपमा करवा चौथ की साड़ी): करवा चौथ पर पतिदेव के लिए एकदम गजब का श्रृंगार करने का प्लान है। तो फिर तो देसी ट्रेडिशनल लुक के लिए टीवी की अनुपमा यानि की रूपाली गांगुली के साड़ी लुक्स आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आएंगे। बेशक ही रूपाली अक्सर ही शो में तो इवेंट्स में बहुत ही ज्यादा लेटेस्ट और ट्रेडिंग डिजाइनर पैटर्न की साड़ियां पहना करती हैं। जिन्हें आप तीज त्योहार पर कॉपी कर कमाल का लुक फ्लॉन्ट कर सकती हैं। यहां देखें रूपाली गांगुली का साड़ी कलेक्शन, करवा चौथ के लिए साड़ी ब्लाउज डिजाइन फोटो।
Anupama Rupali Ganguly Saree Blouse design
Anupama Saree blouse collection
करवा चौथ के लिए सिंपल एलिगेंट और बहुत ही क्लासी कलर की साड़ी पहनने का मन है। तो ये एकदम कमाल के लुक वाली आसमानी नीले रंग की सीक्वेन और ज़री वर्क की साड़ी फ्ल़ॉन्ट करना एकदम ही बेस्ट हो सकता है।
Rupali Ganguly latest saree design photo
सिल्क की साड़ी का भी ट्रेंड कभी खत्म नहीं हो सकता है, ऐसे में करवा चौथ पर ये वाली पीले रंग की लहरिया पैटर्न सिल्क की साड़ी भी बहुत शानदार लगेगी। आप इसे कंट्रास्ट के डार्क शेड वाले ब्लाउज संग पहनेंगी तो लुक और भी कमाल का लगेगा।
करवा चौथ के लिए कोई सिंपल साड़ी पहनने का मन है। तो वाली इंग्लिश बेज कलर की साड़ी और इसके साथ का चटक लाल ब्लाउज गजब ही लगेगा। आप ऐसी साड़ी के साथ दूसरा मल्टीकलर ब्लाउज भी पहन सकती हैं।
Karwa Chauth 2024 Saree Blouse design
करवा चौथ पर बहुत ही ट्रेडिशनल लुक फ्लॉन्ट करना है, तो फिर ये बनारसी बांधनी केरी पैटर्न की लाल साड़ी से बेहतर शायद ही कुछ होगा। आप भी इसे 90s लुक वाले ब्लाउज के साथ सीधा पल्ला स्टाइल में ड्रेप करें और बहुत ही खूबसूरत ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ फ्लॉन्ट करें। बेशक ही अनुपमा की ये सारी ही साड़ियां परफेक्ट करवा चौथ लुक्स हैं।
