Rupali Ganguly Saree Blouse Collection (रुपाली गांगुली का साड़ी ब्लाउज कलेक्शन लेटेस्ट डिजाइन): मदर्स डे आने वाला है, और ऐसे में अगर आप भी अपनी मम्मी को मातृ दिवस पर कुछ बहुत ही अच्छा गिफ्ट करना चाहते हैं। तो उनकी फेवरेट अनुपमा यानि की रुपाली गांगुली जैसी साड़ी ब्लाउज का डिजाइन तोहफे में दिया जा सकता है। जो उनपर काफी ज्यादा सूट करेंगी और एकदम नया व स्टाइलिश लुक देने के लिए बेस्ट हो सकती है। ऐसे में यहां देखें सीक्वेन, बनारसी से लेकर शिफॉन वाली साड़ी लेटेस्ट डिजाइन्स। साड़ियां ही नहीं केवल ब्लाउज की ये वाली नई डिजाइन्स भी बहुत ही कमाल है, देखें लेटेस्ट ट्रेंडी साड़ी-ब्लाउज डिजाइन फोटो।
Happy Mother's Day Gift, Latest Saree Blouse Design
रुपाली गांगुली की ये लाइट ब्लू शेड की शिफॉन साड़ी बहुत ही प्यारा लुक दे रही है। मिरर वर्क बॉर्डर और छोटी सी फ्लोरल डिजाइन का लुक अपने आप में ही बहुत ही कमाल लग रहा है। वी नेक का ये मिरर वर्क कट स्लीव्स ब्लाउज भी काफी स्टाइलिश है। वहीं रुपाली ने इसे खास डिजाइनर जैकेट के साथ भी पेयर अप किया है। ये साड़ी आपकी मम्मी को गिफ्ट में देना बेस्ट है।
जैकेट पौंचू पैटर्न का ब्लाउज और उसके साथ की साड़ी का मोनोक्रोम लुक बहुत ही अच्छा लग रहा है। ऐसी वाली साड़ी को आप कंट्रास्ट शेड के ब्लाउज के साथ पेयर अप कर सकते हैं। जरूर ही आपकी मम्मी पर ये वाली साड़ी का लुक बहुत अच्छा लगेगा।
गोल्डन ब्लैक शेड की ये सीक्वेन की साड़ी और ब्लाउज का डिजाइन भी बहुत ही कमाल का है। ऐसी वाली साड़ियां और ब्लाउज इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है। वहीं ये आप किसी को भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
बेज रंग की ये साड़ी और कंट्रास्ट लाल स्टोन सीक्वेन वर्क का हैवी ब्लाउज भी अपने आप में बेहद खूबसूरत है। ऐसी वाली साड़ी भी लॉन्ग स्टाइलिश जैकेट के साथ बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रही है। गिफ्टिंग के हिसाब से ट्रेंडी डिजाइन की साड़ी सुपरहिट लुक देगी।
सिल्क बनारसी पीले रंग की ये वाली साड़ी का लुक भी बहुत ट्रेडिशनल और सुंदर है। आप अपनी मम्मी को इसे कंट्रास्ट ब्लाउज और डबल दुपट्टा के साथ गिफ्ट कर सकते हैं। जरूर ही रुपाली की ये सारी ही साड़ियां की डिजाइन्स बहुत कमाल है।
