Anti-Valentine’s Week 2023: वैलेंटाइन्स के बाद शुरू हुआ एंटी वैलेंटाइन्स वीक, जाने क्यों मनाते हैं स्लैप डे से लेकर ब्रेकअप डे तक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 12:46 PM IST

Anti-Valentine’s Week 2023: वैलेंटाइन वीक के बाद अब एंटी वैलेंटाइन्स वीक की शुरुआत हो चुकी है। एंटी वैलेंटाइन्स वीक 15 फरवरी से शुरू होकर 21 फरवरी को खत्म होता है। इस वीक में स्लैप डे से लेकर ब्रेकअप डे तक मनाया जाता है।

Anti-Valentine’s Week 2023 Important days and Dates: ये इश्क नहीं आसान, बस इतना समझ लिजिए.. प्यार मोहब्बत को समर्पित वैलेंटाइन्स वीक खत्म हो चुका है। और अब बारी है आफ्टर लव का स्वाद चखने के लिए एंटी वैलेंटाइन्स वीक सेलिब्रेट करने की। जिसका संबंध लव स्टोरी शुरु होने के बाद आने वाली दिक्कतों से है। एंटी वैलेंटाइन्स वीक 15 फरवरी से शुरू होकर 21 फरवरी को खत्म होता है। जहां कपल्स या दिल टूटे आशिक मूव ऑन करके जिंदगी को नए पहलू से देखने की कोशिश करते हैं।

Anti-Valentine’s Week 2023: वैलेंटाइन्स के बाद शुरू हुआ एंटी वैलेंटाइन्स वीक, जाने क्यों मनाते हैं स्लैप डे से लेकर ब्रेकअप डे तक

क्यों मनाया जाता है एंटी वैलेंटाइन्स

जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, वैसे ही रिश्ता कोई भी हो, उसमें प्यार मोहब्बत के साथ गिले-शिकवे और तकरार भी होती ही है। 7-14 फरवरी तक चलने वाले वैलेंटाइन्स वीक में इश्क का खूबसूरत पहलू का जश्न मनाने के बाद। 15 फरवरी से शुरू हुए एंटी वेलेंटाइन्स वीक में इश्क के कठोर पहलू को भी बड़ी शिद्दत से मनाया जाता है। जहां हफ्ते भर आशिक दीवाने स्लैप डे से लेकर ब्रेकअप डे तक को बड़े चाव से मनाते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं

End of Feed