Pushpa तो झुकेगा नहीं.., पर जीवन में कामयाबी के लिए जरूरी है झुकना, एक्सपर्ट्स से जानें व्यवहार में लचीलेपन के क्या हैं फायदे

Flexibility in behaviour: 5 जिसंबर को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज के साथ ही उनका फेमस डायलॉग 'पुष्पा..झुकेगा नहीं' (Pushpa Jhukega Nahi) फिर से वायरल होने लगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीवन और सफलता के लिए झुकना कितनाजरूरी है। इतना ही नहीं रिश्ता जिन्दा रखने के लिए भी झुकना बहुत जरूरी है वरना एक दिन राख के ढेर में यादों को तलाशते रह जाएंगे।

Importance and benefits of Flexibility in behaviour: साल 2021 में साउथ के मशहूर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म आई थी पुष्पा। फिल्म से उनका एक डायलॉग खूब पॉपुलर हुआ था। यह डायलॉग था - पुष्पा..झुकेगा नहीं। यह डायलॉग बच्चे बच्चे की जुबान पर चढ़ गया था। 5 दिसंबर 2024 को पुष्पा का सीक्वल पुष्पा 2 रिलीज हुई है। फिर से अल्लू अर्जुन का वह फेमस डायलॉग वायरल होने लगा है। सोशल मीडिया में पुष्पा के ना झुकने की धूम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीवन में झुकना हर किसी के लिए कितना जरूरी है? अगर आप झुकना जानते हैं हम सफलता की बुलंदियों को छू सकते हैं। इतना ही नहीं आपमें अगर झुकने की कला है तो आप अपने रिश्तों की गर्माहट भी बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे:

Pushpa 2 Allu Arjun

Benefits of Flexibility in Behaviour

क्या होता है झुकना (What is Flexibility in Behaviour)

झुकने को कई तरह से परिभाषित किया जाता है। इसकी जो सबसे सटीक परिभाषा लगती है वो ये है कि परिस्थिति के हिसाब से समझौता करने को ही झुकना कहते हैं। शुरुआत झुकना हर किसी को खुद की हार जैसा लगता है। हर पल, हर क्षण हमारा अपना ही मन हमसे बार बार विद्रोह करता है। मन जो विद्रोह करता है उस मन का साथ देने वाले बहुत से लोग मिल जाते हैं परन्तु हमें अपने ही मन के विद्रोह का ही विरोध करना है यह समझाने वाला शायद ही बिरला कोई इस दुनिया में मिलता है।

End of Feed