Besan face pack: बेसन में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से इन समस्याओं से मिलता है छुटकारा, यहां जानें फेस पैक बनाने का तरीका

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 11, 2023, 01:54 PM IST

बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर ब्लैक हेड, डेड स्किन, सन बर्न, ऑयली स्किन जैसी समस्याओं से छुटाकारा पाया जा सकता है।

Besan face pack: स्किन से जुड़ी समस्यााओं (Skin problems) से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। घरेलू नुस्खे स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं। स्किन की देखभाल के लिए बेसन फेस पैक सबसे बेहतरीन घरेलू नुस्खा माना जाता है। बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर ब्लैक हेड, डेड स्किन, सन बर्न, ऑयली स्किन जैसी समस्याओं से छुटाकारा पाया जा सकता है। बेसन फेस पैक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। ऐसे में आज हम आपको बेसन में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको इस फेस पैक को तैयार करने के तरीके के बारे में बताएंगे।

Untitled design

स्किन के लिए बेसन फेस पैक (Source:istock)

Besan face pack for skin in hindi - बेसन फेस पैक

1. डल स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बेसन में एलोवेरा जैल (Aloevera gel and besan) मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इससे सन बर्न (sun burn skin) की समस्या दूर होगी। इससे स्किन मुलायम भी होती है।

2.ब्लैकहेड्स (blackheads) दूर करने के लिए बेसन में पपीता (papaya) मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें। इसके बाद इसे फेस पर अप्लाई करें। इससे जल्द ही ब्लैक और व्हाइट हैड्स निकल जाएगा।

End of Feed