Hairfall Problem: सर्दियों में बढ़ गई है बाल झड़ने की समस्या? इन घरेलू उपायों से मिलेगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 08:28 AM IST

Hairfall Problems in Winters: सर्दियों में बाल झड़ने की समस्या से काफी लोग परेशान होते हैं। इसके अलावा रूखी त्वचा भी बाल खराब कर देती है। इस कारण डैंड्रफ, खुजली जैसी समस्या काफी आम हो जाती है। सर्दियों के मौसम में आप कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए अपने बालों को स्वस्थय रख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दियों में बालों का झड़ना एक बड़ी समस्या
  • बाल झड़ने की सबसे बड़ा कारण है नमी की कमी।
  • ठंडी हवा स्कैल्प से मॉइश्चर खींच लेती है।

Hairfall Problem in Winters: वैसे तो सर्दियों का मौसम काफी सुहाना होता है, लेकिन रूखी त्वचा और गिरते बाल खराब कर देती हैं। अक्सर आपने भी इस बात पर गौर किया ही होगा कि, हल्की ठंड शुरू होते ही आपके बालों का हाल बेहाल होने लगता है। डैंड्रफ, खुजली जैसी समस्याएं आम हो जाती है, ऐसा ठंडी हवा के कारण होता है जो आपके स्कैल्प से सारा मॉइश्चर खींच लेती है और बालों को ड्राई कर देती है। इस शुष्क हवा और ड्राईनेस की वजह से बाल दो मुंहे और डैमेज होकर ज्यादा झड़ने लगते हैं।

Hairfall-Problems

Hairfall Problems

साल में सर्दियों के समय में उन लोगों को भी बालों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिनके बालों की सेहत काफी अच्छी होती है। अब अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो किसी और चीज पर पैसा और समय बर्बाद करने के बजाय घरेलू नुस्खों की ओर रुख कर सकते हैं।

End of Feed