Alia Bhatt Baby: आलिया भट्ट की बेटी का ये होगा परिवार, नाना बने करण जौहर, भइया होंगे तैमूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2022, 03:48 PM IST

Alia Bhatt Baby, Alia Bhatt Baby News: कपूर और भट्ट परिवार के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद से परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस आलिया और रणबीर को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रणबीर और आलिया ने दिया अपने पहले बच्चे को जन्म।
  • कपूर और भट्ट परिवार में गूंजी किलकारियां।
  • करण जौहर ने नाना बनने पर कुछ यूं जाहिर की खुशी।

Alia Bhatt Baby, Alia Bhatt Baby News: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज एक नन्हीं परी को जन्म दिया है। इसके बाद से पूरे कपूर और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया को मां बनने की बधाई दे रहे हैं। वहीं आलिया और रणबीर के फैंस भी इस खबर को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं। बताया जा रहा है कि, आलिया भट्ट की सेक्शन डिलीवरी हुई है। हालांकि अभी इससे जुड़े ताजा अपडेट्स सामने नहीं आए हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई आलिया को मां बनने की बधाई दे रहा है।

Alia Bhatt Baby

आलिया भट्ट ने बेटी को दिया जन्म

इस बीच आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है, जिसमें शेर-शेरनी और कब का कार्टून है, जिसे फैंस द लॉयन किंग के नाम से कनेक्ट कर रहे हैं। वहीं घर की बहुरानी की बेटी के जन्म के बाद (Alia Bhatt Baby Delivery) कपूर और भट्ट परिवार में कोई मामा बनकर झूम रहा है, तो कोई नाना बनकर खुशियां लुटा रहा है। पूरा बॉलीवुड खुशी से झूम उठा है। ऐसे में फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि, कैसा होगा आलिया की बेटी का परिवार, कौन बनेगा चाचा और कौन बनेगा मामा।

End of Feed